Home
Mobile

Redmi का यह 5G फोन हुआ सस्ता, कंपनी ने 10 हजार घटाई कीमत, अब इतने में खरीदें फोन

Redmi note 12 pro 5g price cut: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी जल्द ही अपना नया हैंडसेट रेडमी नोट 13 सीरीज (Redmi note 13 Series) लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले ही कंपनी अपने पुराने हैंडसेट पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल (flipkart big bachat dhamaal sale) में रेडमी नोट 12 प्रो 5G को कीमत से 7 हजार तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही इसपर बैंक ऑफर्स का भी लाभ दिया जा रहा है। जिसके बाद आपको यह फोन कीमत से 10 हजार तक की छूट के साथ मिलेगा। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स डिटेल बताते हैं।

Redmi का यह 5G फोन हुआ सस्ता, कंपनी ने 10 हजार घटाई कीमत, जानें डिटेल

Redmi note 12 pro 5g पर ऑफर

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि, फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल के मोबाल्स बोनांजा ऑफर के तहत रेडमी नोट 12 प्रो 5जी पर 7000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी ICICI बैंक और HDF बैंक के कार्ड के जरिए करता है तो उसे 3000 रुपये का इंस्टेंट छूट का भी लाभ मिलेगा। बैंक ऑफर के बाद आपको इस फोन पर टोटल 10,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर इसपर 5% तक अन्य छूट का भी लाभ लिया जा सकता है। वहीं ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन बदलकर अगर नया फोन खरीदता है, तो वह 19,450 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकेगा।

फ्लिपकार्ट पर इसके 6GB + 128GB वेरियंट की शुरूआती कमत 20,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और 12 GB + 256GB वाले टॉप वेरियंट को 25,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को ग्लेशियर ब्लू, स्टारडसट पर्पल और ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Redmi note 12 pro 5g स्पेक्स

रेडमी के इस फोन में 6.67 इंच के फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसे ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट के साथ लाया गया है, जिसमें 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगा। यह स्मार्टफोन MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi note 12 pro has a 6.67 inch full-HD AMOLED display. Which will come with 120 Hz refresh rate. Corning Gorilla Glass 3 protection is also available with its display. The company has included octa-core MediaTek Dimension 1080 chipset in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X