Home
Mobile

Redmi Note 12 Pro की कीमत में भारी कटौती , इतने कम दाम में खरीदें फोन, जानें नई कीमत

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और आपक बजट 25 हजार के आस-पास है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल शाओमी ने अपने फोन रेडमी नोट 12 प्रो की कीमत में 2 हजार रुपये रुपये तक की कटौती की है। जिसके बाद इस फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही 8GB रैम के साथ 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये कर दी गई है। रेडमी के ये फोन तगड़े बैटरी और धांसू कैमरे के साथ आते हैं। इसमें आपको 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 प्रोसेसर सपोर्ट मिलेगा। अलावा आपको रेडमी के इस फोन में कई दमदार फीचर्स मिल रेह हैं। तो आइए आपको इस फोन की नई कीमत , ऑफर से लेकर इसकी खासियत तक से रूबरू करवाते हैं।

Redmi Note 12 Pro की नई कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती के बाद इसके 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 23,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज को खरीदने के लिए आपको अब 26,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 27,999 रुपये खरीदा जा सकता है। इस फोन में कस्टमर्स को फॉरेस्ट ब्लू, ब्लैक और स्टारडस्ट पर्पल तीन कलर ऑप्शन मिल रहे है।

Redmi Note 12 Pro की कीमत में भारी कटौती , इतने कम दाम में खरीदें फोन

Redmi Note 12 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 12 Pro में आपको 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ रहा है। यह फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड एमआईयूआई 13 पर संचालित होगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP , सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
After the price cut of the Redmi Note 12 Pro smartphone, its 6 GB RAM and 128 GB storage variant can be purchased at a price of Rs 23,999. At the same time, to buy 8 GB RAM and 128 GB storage, you will now have to spend Rs 26,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X