Home
Mobile

लॉन्च से पहले Redmi Note 12 Turbo के स्पेसिफिकेशन लीक,जाने सभी डिटेल्स

लॉन्च से पहले Redmi Note 12 Turbo के स्पेसिफिकेशन लीक,जाने सभी डिटेल्स

Redmi इस हफ्ते के लास्ट में चीन में Redmi Note 12 सीरीज में एक और फोन लॉन्च करेगी। Xiaomi ब्रांड ने 28 मार्च के लिए Redmi Note 12 Turbo का लॉन्च डेट रखा है। जैसा कि नाम में 'टर्बो' शब्द से पता चलता है, अपकमिंग फोन में Redmi Note 12 सीरीज के अन्य मेंबर की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली स्पेसिफिकेशन पेश करेगा। लेकिन किसी भ्रम से बचने के लिए Redmi ने लॉन्च से पहले फोन के सभी स्पेसिफिकेशन खुलासा कर दिया है।

Redmi Note 12 Turbo कैमरा

लेटेस्ट टीजर के मुताबिक, Redmi Note 12 टर्बो 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ आएगा, जो पीछे की तरफ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के लिए सपोर्ट करेगा। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि अपकमिंग रेडमी नोट 12 टर्बो पर प्राइमरी कैमरा इन-सेंसर जूमिंग क्षमताओं, कंपनी की इमेज ब्रेन 2.0 कार्यक्षमता और एक फिल्म कैमरा का सपोर्ट करेगा।

लॉन्च से पहले Redmi Note 12 Turbo के स्पेसिफिकेशन लीक,जाने सभी डिटेल्स

रेडमी नोट 12 टर्बो में पीछे की तरफ तीन कैमरों दिए गए हैं , लेकिन ब्रांड ने सिर्फ मेन सेंसर का डिटेल्स दिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अन्य दो कैमरों में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा।

Redmi Note 12 Turbo स्पेसिफिकेशन

Redmi ने यह भी खुलासा किया है कि नोट 12 टर्बो मल्टी-फंक्शनल NFC (नियर-फील्ड कम्युनिकेशन), हैप्टिक फीडबैक के लिए एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, स्टीरियो इफेक्ट के साथ डुअल स्पीकर और हाई-रेस सपोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आएगा। रेडमी नोट 12 टर्बो डिस्प्ले पर डॉल्बी विजन एन्हांसमेंट और संगत एक्सेसरीज पर स्थानिक ऑडियो की पेशकश करने की भी खुलासा करता है।

इन पहलुओं के अलावा, Redmi ने पहले ही खुलासा करते हुए बताया है कि नोट 12 टर्बो 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आएगा जो 12-बिट पैनल का यूज करेगा। 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1920Hz PWM डिमिंग के साथ करता है। यह स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर द्वारा 16GB तक रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज के साथ संचालित होगा। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है जो 67W की स्पीड से चार्ज होती है। यह Android 13-बेस्ड MIUI 14 पर चल सकता है और इसका वजन लगभग 181 ग्राम हो सकता है।

Redmi Note 12 टर्बो का लॉन्च चीन में होगा लेकिन इस फोन के अन्य मार्केट में आने की संभावना नहीं है - कम से कम समान नाम के साथ तो नहीं। अटकलें हैं कि यह फोन चीन के बाहर के बाजारों में POCO F5 या POCO X5 GT के रूप में लॉन्च हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Redmi Note 12 Turbo is tipped to sport three cameras at the back, but the brand has only given details of the main sensor. Reports suggest that the other two cameras will include an 8-megapixel ultrawide sensor and a 2-megapixel macro sensor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X