Home
Mobile

Redmi Note 12R Pro 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Note 12R Pro 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Redmi Note 12R Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi की इस नई पेशकश में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन 12GB तक रैम के साथ आता है और 256GB की इंटरनल स्टोरेज पैक करता है। हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं Redmi Note 12R Pro के स्पेसिफिकेशम और कीमत के बारे में।

Redmi Note 12R प्रो की कीमत

Redmi Note 12R Pro की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 23,649 रुपये) है। हैंडसेट एकमात्र 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। डिवाइस ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके जल्द ही चीन में बिक्री पर जाने की उम्मीद है। अभी तक, Redmi ने इस डिवाइस की ग्लोबल लेबल पर कब उपलब्ध होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Redmi Note 12R Pro 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Note 12R Pro स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12R Pro में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुल एचडी + 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पैनल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, सभी तरफ पतले बेजल और एक पंच-होल कटआउट दिया गया है। हुड के तहत स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर है जो 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ है। सॉफ्टवेयर के लिए, डिवाइस टॉप पर MIUI 14 UI के साथ Android 13 OS को बूट करता है।

आगे की तरफ, स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो यूजर्स को सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने में मदद करता है। हैंडसेट के पिछले हिस्से में एक डुअल-कैमरा सेटअप शामिल है। कैमरा मॉड्यूल में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर होता है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है । सुरक्षा उद्देश्य के लिए, हैंडसेट में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पावर बटन में एम्बेडेड है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से डिवाइस में 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, डुअल-सिम कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, इंफ्रारेड सेंसर जैसी कई विशेषताएं हैं। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट। हैंडसेट में IP53 रेटिंग भी है जो पानी और धूल के प्रतिरोध की पेशकश करती है। डाइमेंशन-वार, डिवाइस का माप 165.88×76.21×7.98mm है और वजन 188 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 12R Pro flaunts a 6.67-inch OLED display with Full HD+ 1080×2400 pixels resolution and 120Hz refresh rate. The display panel has a peak brightness of 1200 nits, thin bezels on all sides and a punch-hole cutout.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X