Home
Mobile

Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 64MP कैमरा, 5080mAh बैटरी, जानें कीमत

Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा शानदार फीचर्स

Redmi Note 12T Pro 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Redmi Note 12T Pro 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 11T Pro 5G के सक्सेसर के तौर पर पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 64MP का कैमरा और 5080mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें VC लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है। यह लेटेस्ट फोन MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर पर संचालित होगा। आइए आपको इस नए फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।

Redmi Note 12T Pro 5G की कीमत

इस फोन को कार्बन ब्लैक, आइस फॉग व्हाइट और ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 12T Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 1599 युआन (लगभग 19 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1699 युआन (लगभग 20 हजार रुपये) है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 युआन (लगभग 21 हजार रुपये) तय किया गया है।

Redmi Note 12T Pro 5G की खासियत

Redmi Note 12T Pro 5G में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो (2460 X 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन के डिस्प्ले के साथ HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन को ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें वैपर कूलिंग चैंबर और थर्मल मैनेजमेंट के लिए 10,000 मिमी स्क्वायर का डिप्रेशन एरिया दिया गया है।

Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा शानदार फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए आपको इस हैंडसेट में ट्रिपर रियर कैमरा मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके रियर कैमरे से 4K तक वीडियो शूट किया जा सकता है। यह फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आ रहा है । इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W वायर चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,080mAh की बैटरी को भी शामिल किया है। आपको इस हैंडसेट के साथ यूएसबी टाइप चार्जिंग पोर्ट मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 12T Pro 5G smartphone has been launched. In which a 6.6-inch Full HD Plus LCD display has been given with 144Hz refresh rate and Dolby Vision support. This smartphone has been launched as the successor of Redmi Note 11T Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X