Redmi Note 12T Pro की जल्द होगी एंट्री, मिल रहा 12GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेश

Xiaomi अपने नए हैंडसेट Redmi Note 12T Pro को जल्द पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। Redmi Note 12T Pro स्मार्टफोन जल्द ही चीन में दस्तक दे सकता है। इस फोन को कंपनी पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 11T Pro का अपग्रेड के तौर पर पेश करेगी। कंपनी ने खुलासा करते हुए बताया है कि, इस अपकमिंग स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 30 मई से शुरू दी जाएगी। तो चलिए आपको Redmi के इस अपकमिंग फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Redmi Note 12T Pro के स्पेसिफिकेशंस
आपको बता दें, शाओमी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की डिजाइन का खुलासा टीजर जारी कर किया है। कंपनी ने फोन के ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले Redmi Note 12T Pro के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। जारी टीजर में इस फोन की डिजाइन Redmi Note 12 Pro जैसी दिखाई दे रही है। दोनों फोन के रियर पैनल पर सिर्फ एलईडी फ्लैशलाइट की पोजिशन का ही अंतर देखा जा सकता है। Redmi Note 12T Pro में LCD पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। इसके साथ ही इसमें Dimensity 8200-Ultra चिपसेट दिया जा रहा है। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। इस फोन की स्क्रीन पहले मॉडल के जैसे ही फ्लैट है। आपको बता दें, Redmi फोन मॉडल नंबर 23054RA19C के साथ कुछ समय पहले ही Geekbench और 3C जैसे डाटाबेस में नजर आ चुका है। इस फोन को चीन में Redmi Note 12 Pro के साथ पेश किया जाएगा।

इसके साथ ही Note 12T Pro में यूजर्स को 12GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन Android 13 OS पर संचालित होगा। 3C सर्टिफिकेशन की मानें तो, इसे 67वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi Note 12T Pro, नोट 12 सीरीज में एक नया एडिशन होगा, जिसमें चीनी बाजार के लिए पहले से ही कई मॉडल्स उपलब्ध हैं। इस 12 सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 Discovery Edition, Redmi Note 12 Pro Speed Edition और Redmi Note 12T Turbo को शामिल किया गया है।
Redmi Note 12T Pro के कलर
कंपनी अपने अपकमिंग फोन Redmi Note 12T Pro को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। जिसमें से कस्टमर्स अपने मनपसंद कलर के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








