Home
Mobile

Redmi Note 13, 13 Pro और 13 Pro+ के भारत में लॉन्चिंग का कंपनी ने किया खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल्स

Redmi Note 13 Series: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी जल्द ही Redmi Note 13 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने तन नए हैंडसेट्स को एक साथ पेश कर सकती है। जिसमें Redmi Note 13, 13 Pro और 13 Pro+ शामिल होंगे। हालांकि अभी इस सीरीज के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसे देश में जनवरी 2024 में लाए जाने की उम्मीद है। जिसे लेकर कंपनी जल्द ही कई जानकारी शेयर कर सकती है। आपको बता दें, देश में लाए जाने से पहले इसे इन्हें सितंबर 2023 में चीनी बाजारों में पेश किया जा चुका है। तो चलिए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 सीरीज के भारत में लॉन्चिंग का कंपनी ने किया खुलासा, जाने

कंपनी ने लॉन्च किया कंफर्म

ब्रांड ने बीते बुधवार यानि कि, 6 दिसंबर को Redmi 13C लॉन्च इवेंट के दौरान बताया कि, Redmi Note 13 सीरीज अगले साल जनवरी में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि, Redmi 13C का लॉन्च इवेंट Redmi Note 13 Pro+ 5G इस्तेमाल करके ही शूट हुआ है।

Redmi Note 13 सीरीज की कीमत

Redmi Note 13 की कंपनी ने चीनी बाजार में शुरुआती कीमत CNY 1,199 (तकरीबन 13,900 रुपये) तय किया है, इसके अलावा Redmi Note 13 Pro की शुरूआती कीमत CNY 1,499 (तकरीबन 17,400 रुपये) और Redmi Note 13 Pro+ की शुरूआती कीमत CNY 1,999 (तकरीबन 22,800 रुपये) है। वहीं हाल ही में एक लीक में इसके Pro मॉडल की यूरोपीय कीमत का खुलासा हुआ है। लीक की मानें तो Redmi Note 13 Pro की कीमत EUR 450 (तकरीबन 40,700 रुपये) होगी, जबकि Redmi Note 13 Pro+ की कीमत EUR 500 (तकरीबन 45,000 रुपये) तय की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि, भारतीय वेरिएंट की कीमतें इसी कीमत के आस-पास तय की जा सकती है।

Redmi Note 13 सीरीज के स्पेक्स

रेडमी नोट 13 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

रेडमी नोट 13 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच 1.5K फुल-एचडी + AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट शामिल किया है।

वहीं रेडमी नोट 13 प्रो+ मॉडल को प्रो को समान डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा SoC शामिल किया है। फिलहाल भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13 has a 6.67-inch 1.5K Full HD+ AMOLED display. In this handset, the brand has included 100 megapixel dual rear camera setup with MediaTek Dimensity 6080 SoC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X