Redmi Note 13 4G सीरीज 12GB रैम, 200MP कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
Redmi Note 13 4G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने सोमवार को ग्लोबल बाजार में अपने Redmi Note 13 4G सीरीज को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 4जी सीरीज में अपने दो नए हैंडसेट Redmi Note 13 और Note 13 Pro को शामिल किया है। वहीं इससे पहले शाओमी ने इस के 5जी मॉडल के तहत 3 फोन लॉन्च किए थे। अब कुल मिलाकर इस सीरीज के तहत 5 नए हैंडसेट पेश किए गए हैं। इसके 5G मॉडल्स में LTE और चिपसेट खास अंतर देखने को मिलेंगे। तो चलिए आगे इस 4जी सीरीज की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 13 4G Series कीमत
रेडमी नोट 13 4जी के स्टैंडर्ड मॉडल को 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और टॉप मॉडल को 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ लाया गया है। जिसकी कीमत 179 यूएस डॉलर (लगभग 14,800 रुपये) से शुरू हो रही है। इसे कस्टमर्स मिडनाइट ब्लैक, मिंट ग्रीन, आइस ब्लू और ओशियन सनसेट कलर ऑप्शन में ले सकते हैं।
वहीं प्रो मॉडल को 8GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत 250 यूएस डॉलर (लगभग 20,000 रुपये) शुरूआती कीमत है। इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, लैवेंडर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Redmi Note 13 4G सीरीज स्पेक्स
Redmi Note 13 4G सीरीज के दोनों फोन्स में 6.67 इंच का FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल का पैनल 1800 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है, जबकि Pro मॉडल का डिस्प्ले 1300 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इन फोन में Android 13 पर आधारित MIUI 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट और Pro में MediaTek Helio G99-Ultra SoC चिपसेट दिया गया है। ये दोनों चिपसेट LPDDR4x पैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर है।
फोटोग्राफी के लिए इन दोनों फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट्स मिल रहा है। जिनमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड यूनिट और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर शामिल है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जबकि Pro मॉडल 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ रहा है। इन दोनों डिवाइसेस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
दोनों में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, हालांकि वेनिला वेरिएंट 33W और प्रो वेरिएंट 67W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा दोनों फोन्स IP54 रेटिंग के साथ आ रहे हैं। इनमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉ , साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर , 3.5mm हेडफोन जैक और डॉल्बी एटमॉस-समर्थित डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








