Home
Mobile

Redmi Note 13 5G नए Chormatic Purple कलर में उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर

Redmi ने अपने Note 13 5G को अब एक नए कलर में उपलब्ध कराया है। शाओमी के इस फोन को ग्राहक अब Chormatic Purple में भी खरीद सकेंगे। इससे पहले Redmi Note 13 5G को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में पेश किया था।

जिसमें Arctic White, Prism Gold और Stealth Black शामिल है। लेकिन अब इसे ग्राहक Chormatic Purple ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे। आइए आपको इसकी कीमत व ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 5G नए Chormatic Purple कलर में उपलब्ध, जानें कीमत

Redmi Note 13 5G की कीमत- नए कलर को तीन वेरिएंट में लिया जा सकता है। रेडमी नोट 13 5जी क्रोमैटिक पर्पल वेरियंट के 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट को 16,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये और 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है। वहीं अगर ग्राहक इसकी खरीदारी SBI, Kotak क्रेडिट कार्ड और Axis बैंक के कार्ड से करता है, तो वह 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा जा सकेगा।

Redmi Note 13 5G नए Chormatic Purple कलर में उपलब्ध, जानें कीमत

Redmi Note 13 5G के स्पेक्स- इस फोन को कंपनी ने 6.67 FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस फोन में ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Hyper OS दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6GB + 6GB, 8GB + 8GB, 12GB + 8GB LPDDR4X रैम और 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें108MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP माइक्रो कैमरा मिलता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 33W मैक्स चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसके अलावा फोन 33W फास्ट चार्जर भी मिलता है।

आपको बता दें, रेडमी ने इसके साथ ही भारत में अपने रेडमी नोट प्रो 5जी को भी नए कलर ऑप्शन स्कारलेट रेड (Scarlet Red) में भी लॉन्च किया है। स्कारलेट रेड कलर वेरियंट के 8 जीबी रैम और 128 जीीब स्टोरेज वेरियंट की शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13 5G available in Chormatic Purple know price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X