भारत में आज लॉन्च होगा Redmi Note 13 5G, पहले ही जाने लें सभी फीचर्स
Redmi Note 13 5G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi भारत में अपनी Redmi Note 13 सीरीज को आज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने तीन नए हैंडसेट Redmi Note 13 Pro Plus 5G और Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 5G को शामिल किया है। वहीं टीजर पोस्टर यह जानकारी सामने आई है कि, रेडमी नोट 13 5जी का चीनी वर्जन से अलग होगा। इसमें कंपनी दो की जगह 3 कैमरे दे रही है। तो आइए जानते हैं कि, इसमें और क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

Redmi Note 13 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स की मानें तो ग्लोबल वेरिएंट को 6.6-इंच का सेंट्रल पंच होल FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट शामिल किया जाएगा। जिसमें 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके स्टोरेज को यूजर एसएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन Android 13-आधारित MIUI 14 पर रन करेगा। उम्मीद है कि, इस तीन एंड्रॉइड अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट मिल सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP, सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा 2MP का होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन को IP54 रेटिंग मिले हैं। इस फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एआई फेस लॉक , ब्लूटूथ 5.2, डुअल सिम सपोर्ट और एनएफसी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
वहीं इसके प्रो मॉडल को स्नैपड्रेगन 7s जेन 2 SoC प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसे पार देने के लिए इसमें 67 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








