इतनी कम कीमत में Amazon पर मिल रहा Redmi Note 13 5G, देखें ऑफर डिटेल
Xiaomi ने इस साल की शुरूआत जनवरी 2024 में Redmi Note 13 5G को लॉन्च किया था, जिसे अब तक का सबसे स्लिम Redmo Note बताया गया। यह मॉडल Redmi Note 12 5G की तुलना में लाइट वेटेड, फास्ट और बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
7.6 मिमी मोटाई वाले इस फोन को अब ग्राहक Amazon इंडिया से कीमत से बंपर डिस्काउंट के साथ कीमत से कम दाम में खरीदने के लिए उपलब्ध है। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर ऑफर डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 5G फीचर्स
Redmi Note 13 5G में 6.67-इंच का FHD+pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 93.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और अल्ट्रा-नैरो बेजल दिए गए हैं। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ बेहतर विजुअल और स्क्रॉलिंग अनुभव ऑफर करता है।
Redmi Note 13 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 6nm प्रोसेसर है, जो 5G सपोर्ट और 2.4GHz की स्पीड ऑफर करता है। यह फोन 12GB तक रैम, 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज और Android 13 के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
Redmi Note 13 5G ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 108MP प्राइमरी सेंसर (3X इन-सेंसर जूम), 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और टाइप-C कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। IP54 रेटिंग, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और डुअल सिम कनेक्टिविटी इसे टिकाऊ और उपयोगी बनाते हैं। साथ ही इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्ट और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल हैं।
Redmi Note 13 5G कीमत व ऑफर
रेडमी नोट 13 5जी की कीमत में कटौती की गई है। यह फोन Amazon पर यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,219 में उपलब्ध है, जबकि इसे 17,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी ग्राहक इसे 3,780 तक की छूट के साथ घर ला सकेंगे।
इसके साथ ही साउथ इंडियन बैंक डेबिट कार्ड से खरीद पर 500 रुपये तक का अन्य डिस्काउंट लाभ ले सकेगा, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 13,719 रुपये हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








