Home
Mobile

Redmi Note 13 5G सीरीज की भारत में इस दिन से शुरू होगी सेल, जानें कीमत व ऑफर

Redmi Note 13 5G Sale: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने Redmi Note 13 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत ब्रांड के तीन नए फोन रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो+ शामिल हैं। अगर आप भी इनमे से अपने लिए कोई फोन खरीदना चाहते हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में इसकी सेल डेट से लेकर इसकी कीमत और इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने लिए इनमें से सही स्मार्टफोन का चुनाव कर सकें।

Redmi Note 13 5G सीरीज की भारत में इस दिन से शुरू होगी सेल, जानें ऑफर

10 जनवरी से शुरू होगी बिक्री

रेडमी ने अपने लॉन्चिंग के दौरान बताया कि, Redmi Note 13, Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन की बिक्री देश में 10 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। जिसे ग्राहक Xiaomi इंडिया की वेबसाइट, शाओमी होम, फ्लिपकार्ट और शाओमी रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। जहां इन्हें उफलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Note 13 5G कीमत

देश में रेडमी नोट 13 5जी के बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये , 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये और 12 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये तय हुआ है।

Redmi Note 13 प्रो 5जी की कीमत

रेडमी नोट 13 प्रो के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये , 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये रखा गया है। वहीं अगर ग्राहक इस फोन की खीदारी ICICI बैंक कार्ड के जरिए करता है तो वह इस पर 2000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकता है।

Redmi Note 13 Pro Plus 5G की भारत में कीमत

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस 5जी की शुरूआती कीमत 29,999 रुपये है। इसके 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये रखा गया है। ICICI बैंक कार्ड की मदद से इस फोन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2000 रुपये तक की छूट का लाभ मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The sale of Redmi Note 13 5G series will start from January 10. Customers can buy this phone from Xiaomi India website, Xiaomi Home, Flipkart and Xiaomi retail stores.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X