Redmi Note 13 Pro 5G को 3 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें, यहां से करें ऑर्डर
Redmi Note 13 Pro 5G Discount: अगर आप भी रेडमी का नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे उचित हो सकता है। दरअसल अमेजन पर इस वक्त Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन को आप बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस फोन को कीमत से कम दाम में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। आइए आपको इसकी नई कीमत व ऑफर डिटेल्स बताते हैं।
Redmi Note 13 Pro 5G कीमत व ऑफर- रेडमी के इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक Amazon से 25 हजार से भी कम कीमत यानी 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो अगर आप इसकी खरीदारी HDFC बैंक कार्ड की मदद से करते हैं, तो आपको 3000 रुपये तक का डिस्काउंट अलग ऑफर किया जा रहा है।
Redmi Note 13 Pro 5G स्पेक्स- रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2712 x 1220 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है।

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 13 Pro 5G में कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 2 5G प्रोसेसर दिया है। जो 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज तीन मॉडल्स में आते हैं।
Redmi Note 13 Pro 5G में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 200MP OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा इसमें शामिल है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 13 Pro 5G बैटरी की बात करें तो इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Redmi Note 13 Pro 5G में कनेक्टिविटी के लिए 3जी और 4जी, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं फोन में सेंसर की बात की जाएं तो एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








