Home
Mobile

Redmi Note 13 Pro, Note 13 Pro+ के लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानिए यहां

Redmi Upcoming Smartpone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi बहुत जल्द अपने Redmi Note 13 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके आने से पहले ही सीरीज के Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ की यूरोपीय कीमत की जानकारी सामने आ गई है। अब तक इन स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसे जल्द ही ग्लोबल बाजार में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, Redmi Note 13 सीरीज को हाल ही में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। तो आइए आपको आगे Redmi Note 13 Pro और Pro+ की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 Pro, Note 13 Pro+ के लॉन्च से पहले कीमत लीक, यहां जानें

Redmi Note 13 Pro, Pro+ की यूरोपीय संभावित कीमत

Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ को लेकर सामने आई लीक की मानें तो इसे 12GB रैम + 512GB सिंगल स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत EUR 450 और Pro+ 5G की कीमत EUR 500 के आस-पास तय की जा सकती है। लेकिन अलग-अलग देशों में इसकी कीमत लोकल VAT रेट के अनुसार अलग तय की जा सकती है। यह फोन्स व्हाइट, ब्लू और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाएंगे।

Redmi Note 13 Pro, Pro+ के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी नोट 13 प्रो और 13 प्रो पल्स को 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 2160Hz और पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक होगा। इन दोनों फोन्स में आपको इनकी स्क्रीन में अंतर देखने को मिलेगा। कंपनी 13 Pro को फ्लैट डिस्प्ले और Pro+ को कर्व्ड स्क्रीन के साथ ला सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो Redmi Note 13 Pro में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और Note 13 Pro+ को Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। ये फोन्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करेंगे।

फोटोग्राफी के लिए इन दोनों फोन्स के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HP3 कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मेक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13 Pro and 13 Pro+ will have a 6.67-inch AMOLED display. Whose refresh rate is 120Hz, brightness is up to 1800 nits. Both these phones will have a 16-megapixel front camera along with a 200-megapixel primary camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X