Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर ऑप्शन में लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता
Redmi Note 13 Pro Olive Green Color Price: Redmi ने अपने Note 13 Pro 5G को ऑलिव ग्रीन कलर वेरिएंट (Olive Green color variant) में उपलब्ध कराया है। इसमें डुअल टोन लुक है।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसके बैक पैनल में आधा हिस्सा आपको गहरे हरे रंग का मिलेगा तो वहीं, दूसरा आधा हिस्सा हल्के रंग का है। यह स्मार्टफोन के ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन को दूसरे वेरिएंट से काफी अलग बनाता है।

Redmi Note 13 Pro+ 5G इससे ग्लोबल मार्केट में मिडनाइट ब्लैक, ऑरोरा पर्पल और ओशियन टील शेड्स में उपलब्ध था। लेकिन, भारत में यह फोन आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक रंगों में पेश किया गया था।
हालांकि, अब इस फोन को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नए कलर ऑलिव ग्रीन ऑप्शन में भी पेश कर दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इस नए कलर वेरिएंट के भारत लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
Redmi Note 13 Pro जैसा कि, हमने आपको बताया कि, नए कलर वेरिएंट में केवल कलर छोड़कर इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल के जैसे ही हैं। नोट 13 प्रो 5G का ऑलिव ग्रीन वेरिएंट चुनिंदा बाजारों में कंपनी के आधिकारिक चैनलों के जरिए बेचा जाएगा। जिसकी कीमत $399 (लगभग 33,349 रुपए) से शुरू होगा।
भारत में रेडमी नोट 13 प्रो 5जी के 8GB/128GB की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसके 8GB/ 256GB की कीमत 26,999 रुपये और 12GB / 256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।
Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स- Redmi के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाला 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 2 SoC चिपसेट दिया गया है। जिसे 12GB /256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi के इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,100mAh की बैटरी दी है, जो 67W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications






