Home
Mobile

Redmi Note 13 Pro+ 5G नए कलर वेरिएंट में आया नजर, जानें कीमत व उपलब्धता

Xiaomi का जल्द फैन फेस्टिवल होने वाला है। जिसमें कंपनी अपने कई नए प्रोडक्ट्स को पेश करेगी। इसके साथ ही इस फेस्टिवल में Redmi Note 13 Pro Plus 5G को भी नए कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने अपने इस फोन के नए कलर वेरियंट को टीज करना भी शुरू कर दिया है। तो आइए आगे इसकी कीमत व उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 13 Pro+ 5G नए कलर वेरिएंट में आया नजर, जानें कीमत

जल्द ही आप Redmi Note 13 Pro Plus 5G को नए नया कलर वेरिएंट में भी खऱीद सकते हैं। जिसे कंपनी ने अब अधिकारिक तौर पर टीज भी कर दिया है। इस नए कलर वेरियंट को मिस्टीक सिल्वर (Mystic Silver) का नाम दिया गया है। जो सिल्वर फिनिश में आएगा।

गौरतलब है कि, Redmi Note 13 Pro Plus 5G को इससे पहले Fusion White, Fusion Black और Fusion Purple तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया था।

Redmi Note 13 Pro+ के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 33,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट के 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अगर ग्राहक इस फोन को HDFC, SBI, Axis, ICICI और दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदता है तो वह 2000 रुपये का डिस्काउंट लाभ ले सकता है। इसके साथ ही यह फोन उसे एक्सचेंज ऑफर के तहत 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

Redmi Note 13 Pro+ 5G नए कलर वेरिएंट में आया नजर, जानें कीमत

जिसके बाद यह फोन उसे 26,999 रुपये की इफेक्टिंग प्राइस पर मिलेगा। आपको बता दें, यह ऑफर इस फोन के सभी वेरिएंट के लिए है।

Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्पेक्स- इस फोन को 6.67 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 1.5K रिजॉल्यूशन है।

Redmi Note 13 Pro+ 5G नए कलर वेरिएंट में आया नजर, जानें कीमत

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट दिया गया है। जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G610 MC4 GPU का सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
redmi note-13 pro plus 5g new color variant revealed know price availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X