Home
Mobile

Redmi Note 13 Pro Plus आज 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 13 Pro Plus Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Redmi आज अपने Note 13 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत कंपनी Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus को पेश कर सकती है। रेडमी इस सीरीज के Pro Plus मॉडल को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ लाएगी। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस अपकमिंग फोन के कैमरा सैम्प्ल शेयर किए हैं। इसके अलावा इसमें Snapdragon 7s Gen 2 SoC को शामिल किया जा सकता है। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 Pro Plus के स्पेक्स

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार कंपनी का यह पहला कर्व्ड-एज डिस्प्ले स्मार्टफोन हो सकता है। जिसके स्क्रीन को 1.5K रेजॉलूशन सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके स्क्रीन को 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ लाए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने Redmi Note 13 सीरीज के Pro Plus मॉडल को 200 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस किया है। इसे रेडमी के पुराने मॉडल रेडमी नोट 12 प्रो प्लस के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। Note 13 Pro Plus में 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ 4x इन-सेंसर जूम भी यूजर के दिया जाएगा। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी को शामिल किया जाएगा, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Redmi Note 13 Pro Plus आज 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Redmi Note 13 सीरीज की खासियत

कंपनी ने Redmi Note 13 Series का टीजर Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर हाल ही में टीज किया था। जिसके अनुसार Redmi Note 13 Pro Plus को फ्रंट साइड से कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाए जाने की उम्मीद है। टीजर में इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को राइट किनारे पर देखा जा सकता है। कंपनी अपने इस सीरीज के फोन को पतले बेजल्स और सेंटर में पंच होल कटआउट के साथ पेश कर सकती है। रेडमी नोट 13 और नोट 13 प्रो प्लस को लेदर फिनिश बैक पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 13 सीरीज के दूसरे फोन को ग्लास बैक पैनल के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा इस सीरीज में USB Type C port, स्पीकर ग्रिल, सिम ट्रे भी मिल सकता है। आपको बता दें, यह जानकारी लीक के आधार पर है। कंपनी ने फिलहाल अपने इस आगामी डिवाइस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
teaser of Redmi Note 13 Series was recently teased on the official website of Xiaomi. According to which Redmi Note 13 Pro Plus is expected to be brought with a curved display from the front side. Redmi Note 13 and Note 13 Pro Plus will be launched with leather finish back panel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X