Home
Mobile

Redmi Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition की पहली सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर

Redmi Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition Price: Redmi के हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition की आज यानी 15 मई को पहली सेल शुरू होने जा रही है।

Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition को कंपनी ने बीते 30 अप्रैल को ऑफिशियली लॉन्च किया था। रेडमी का यह स्पेशल एडिशन कंपनी के ऑफिशियल चैनल्स, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

 Redmi Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition की पहली सेल आज

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे रेगुलर मॉडल के समान ही पेश किया गया हैं। स्पेशल एडिशन में एक कस्टमाइज्ड UI मिलता है। हां इस स्पेशल एडीशन को ग्राहर केवल 12GB/512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में ही ले सकते हैं।

Redmi Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition स्पेसिफिकेशन- इसमें आपको 1.5K रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.67-इंच एमोलेड स्क्रीन मिल रही है।

 Redmi Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition की पहली सेल आज

परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB/512GB स्टोरेज पेयर के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है।

जिसका मेन कैमरा 200MP का है। इसके अलावा अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की है।

 Redmi Note 13 Pro+ 5G World Champions Edition की पहली सेल आज

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Redmi Note 13 Pro+ WC Edition एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14.3 पर काम करता है। इसे नया सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिला है।यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C पोर्ट, NFC, डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत व ऑफर डिटेल्स- रेडमी नोट 13 प्रो प्लस वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 37,999 रुपये में उपलब्ध कराया है। जैसा कि, हमने आपको बताया यह फोन सिंगल 12जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही लाया गया है।

इस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से इस फोन की EMI ट्रांजैक्शन करता है, तो वह 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकता है। जिसके बाद इस फोन को प्रभावी कीमत 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके साथ ही कंपनी 3,000 का एक्सचेंज बोनस भी अपने इस स्पेशल एडीशन पर ऑफर कर रही है। इसे ग्राहक Xiaomi रिटेल स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेजन और Mi.com से ऑर्डर कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13 Pro Plus World Champions Edition First Sale in India today know price offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X