Home
Mobile

200MP कैमरा के साथ Redmi Note 13 Pro+ का वर्ल्ड चैम्पियन एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

आखिरकार Redmi ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपना नया हैंडसेट Note 13 Pro+ World Champions Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस स्पेशल एडिशन को कई खूबियों से लैस किया है। इस फोन को अर्जेंटिना की फुटबॉल एसोसिएशन के साथ डिजाइन किया है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

बता दें, रेडमी के 10 साल पूरा होने पर कंपनी ने इस खास एडिशन को भारत में पेश किया है। गौरतलब है कि, साल की शुरुआत में ही रेडमी ने इस मिड रेंज बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि, इस स्पेशल एडिशन अर्जेन्टिना की फुटबॉल एसोसिएशन के साथ साझेदारी में लॉन्च हुआ है।

 Redmi Note 13 Pro+ का वर्ल्ड चैम्पियन एडिशन भारत में लॉन्च

Note 13 Pro+ World Champions एडिशन की कीमत- इसकी कीमत की बात करें तो शाओमी ने इसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज में ही उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत भारत में 34,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 15 मई 2024 से शुरू होगी।

जिसे ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ कंपनी की ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के जरिए किया जा सकेगा। हालांकि इसकी पहली खरीद पर कंपनी अपने ग्राहकों को इस फोन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही अगर ग्राहक ICICI बैंक के कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो उसे 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी मिलेगा।

Redmi Note 13 Pro+ WC एडिशन ब्लू कलर डिजाइन के साथ आ रहा है। जिसके बैक साइड पर अर्जेन्टिना की फुटबॉल टीम का लोगो है। इसके साथ ही इसके पीछे अर्जेंटिना टीम का झंडा भी दिखाई दे रहा है। साथ ही साथ कंपनी ने इसके बैक पैनल में 10 नंबर को भी मेंशन है, जो रेडमी के 10 साल पूरे होने का संकेत दे रहा है।

Redmi Note 13 Pro+ WC एडिशन के फीचर्स- अपने इस फोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है। प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस दिया गया है। यह फोन पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आ रहा है।

 Redmi Note 13 Pro+ का वर्ल्ड चैम्पियन एडिशन भारत में लॉन्च

परफॉर्मेंस के लिए रेडमी के इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। जो 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस है। रेडमी का यह स्पेशल एडिशन Android 13 पर बेस्ड MIUI पर काम करेगा।

Redmi Note 13 Pro+ 5G में 200MP का मेन कैमरा मिल रहा है, जो OIS फीचर को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दिया है, जो 120W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को इसमें IP68 रेटिंग मिला है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13 Pro Plus World Champions Edition launched in India check price availability specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X