Home
Mobile

Redmi Note 13 Pro Plus वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, पहले ही जान लें खास स्पेक्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi जल्द ही अपने Note 13 Pro+ का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने खुद इस बात को कंफर्म करते हुए, तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

रेडमी अपने इस आगामी फोन को रेडमी नोट 13 प्रो+ वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन (Redmi note 13 pro plus world champions edition) के नाम से लाने जा रहा है, जिसमें अर्जेंटीना एनटी भी शामिल है। तो चलिए आगे आपको इसकी लॉन्च डेट, कीमत व स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 Pro Plus वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन भारत में इस दिन हो रहा लॉ

Xiaomi India ने ऐलान करते हुए बताया कि, Redmi Note 13 Pro Plus वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन को भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ब्रांड ने एक माइक्रोसाइट भी जारी कर दी है, जिससे फोन के डिजाइन सामने आ गई है। सामने आई फोटो में इस आगामी फोन को डार्क ब्लू कलर के बैक पैनल के साथ देखा गया है।

इसके साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा रिंग्स को गोल्ड कलर में देखा जा सकता है। साथ ही बैक पैनल की राइट साइड में AFA लोगों भी दिखाई दे रहा है। लीक्स डिटेल्स की मानें तो इस फोन का लुक अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी जैसा ही होगा। जिसके बैक पैनल के आधे हिस्से को ब्लू और व्हाइट स्ट्रिप्स के साथ लाया जा सकता है।

वहीं अन्य जानकारी के अनुसार रेडमी के इस अपकमिंग फोन में 120 हर्ट्ज कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा इसमें कंपनी परफॉर्मेंस के लिए डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर दे सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200 MP मेन रियर कैमरा के साथ 120वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है।

Redmi Note 13 Pro+ 5G के स्पेक्स- इस फोन में 6.67-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं। इसके अलावा प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इसमें Corning Gorilla Glass Victus शामिल की है।

Redmi Note 13 Pro Plus वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन भारत में इस दिन हो रहा लॉ

Redmi Note 13 Pro Plus की कीमत- इसके 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31, 999 रुपये है। वहीं 12GB/256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। इसके अलावा 12GB/512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi note 13 pro plus world champions edition will launch in india april 30 know specs price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X