Redmi Note 13 Pro+ भारत में 4 जनवरी को होगा लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Redmi Note 13 सीरीज को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च जा रहा है। इस सीरीज को इस साल की शुरुआत में सितंबर में चीन में किया गया था। इसमें तीन मॉडल शामिल किए गए हैं, जिसमें Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro+ 5G शामिल है। इस लाइनअप के सभी स्मार्टफोन 6.67-इंच 1.5K फुल-एचडी+ AMOLED पैनल और 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं। बेस और प्रो मॉडल की माइक्रोसाइट्स को पहले ऑनलाइन देखा जा चुका है। अब, Redmi Note 13 Pro+ का टीजर पेज लाइव हो गया है।

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 13 Pro+ की मौजूदगी का खुलासा फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए कर दिया गया है, जो सोमवार को लाइव हो गई है। पेज से पता चलता है कि फोन कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 1.5K कर्व्ड स्क्रीन और धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आएगा। इसके मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा चिपसेट से लैस होने की पुष्टि की गई है।
Redmi Note 13 Pro+ स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 13 Pro+ को भारत में 120W वायर्ड हाइपरचार्ज कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है, जो 19 मिनट में फोन को 0 से 100 % तक चार्ज करने का दावा करता है। इसमें हमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और HDR सपोर्ट के साथ 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। इससे पहले, Redmi Note 13 सीरीज के अमेजन के जरिए से उपलब्ध होने का खुलासा किया गया है।
Redmi Note 13 Pro+ के भारतीय वेरिएंट में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो चीनी वर्जन एंड्रॉइड 13-बेस्ड MIUI 14 के साथ आता है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी + AMOLED पैनल दिया गया है। यह 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ आता है, 200-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा, इसमें पीछे की तरफ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी है। इसमें 120W हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi Note 13 Pro+ कीमत
ब्लैक, सिल्वर और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, Redmi Note 13 Pro+ का चीनी वर्जन इसके 12GB + 256GB ऑप्शन के लिए लगभग 22,800 रुपये से शुरू होता है, जबकि 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट में लिस्टेड है। जो लगभग 25,100 रुपये और लगभग 26,200 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








