Redmi Note 13 Pro+ 200MP कैमरे के साथ जल्द देगा दस्तक, जानें सभी डिटेल्स
स्मार्टफोन ब्रांड Redmi अपने नए सीरीज Redmi Note 13 को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। इस सीरीज के तहत रेडमी Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ तीन मॉडल को एक साथ पेश कर सकती है। फिलहाल लीक रिपोर्ट में Redmi Note 13 Pro+ के खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। तो चलिए आज हम Redmi Note 13 Pro+ के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Note 13 Pro+ संभावित स्पेसिफिकेशंस
इस अपकमिंग स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन किया है। टिपस्टर ने 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले एक मिड-रेंज फोन की जानकारी शेयर की है, जिसे Redmi Note 12 Pro+ का सक्सेसर माना जा रहा है। इस लीक को Redmi Note 13 Pro+ की डिटेल्स के तौर पर देखा जा रहा है। इसी के साथ Redmi Note 13 Pro के डिजाइन की बात करें तो रेडमी नोट 13 लाइनअप के सभी स्मार्टफोन्स को एक डिजाइन के साथ ही लाया जा सकता है। Note 13 और Note 13 Pro को फ्लैट डिस्प्ले तो वहीं Note 13 Pro+ कर्व्ड-एज स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।

200 मेगापिक्सल कैमरा से होगा लैस
टिपस्टर के अनुसार, कथित Redmi Note 13 Pro+ को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ बाजार में उतारा जाएगा, जिसे 4x इन सेंसर जूम का सपोर्ट भी मिलेगा। इसी के साथ यह रेडमी का पहला ऐसा फोन होगा जिसे कर्व्ड-एज डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इस फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आ सकता है ऐसा उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा कंपनी अपने इस अपकमिंग डिवाइस को 5,000mAh तक की बैटरी से लैस कर सकती है, जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
अक्टूबर तक दे सकता है दस्तक
आपको बता दें, कंपनी सबसे पहले अपने इस नए सीरीज को चीनी बाजार में पेश करने की तैयारी में है। जिसे अक्टूबर पर चीन में लाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








