Home
Mobile

Redmi Note 13 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानिए कीमत व ऑफर डिटेल

Redmi Note 13 Series: रेडमी ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च किया है। जिसकी आज पहली सेल शुरू होने जा रही है। रेडमी नोट सीरीज के तहत कंपनी ने तीन नए फोन्स Redmi Note 13 , Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus को पेश किया है। इस सीरीज के तहत सभी मॉडल को ऑलाइन शॉपिंग साइड Flipkart और Amazon से खरीदा जा सकता है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसपर मिलने वाले ऑफर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर

Redmi Note 13

Redmi Note 13 5G को 3 कलर ऑप्शन्स Arctic White, Stealth Black और Prism Gold में उपलब्ध कराया गया है। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये , 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है।

Redmi Note 13 Pro

Redmi Note 13 Pro को आप Midnight Black, Coral Purple और Arctic White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये, 8GB + 256 GB स्टोरेज को 25,999 रुपये और 12GB + 256 GB की कीमत 27,999 रुपये तय किया गया है।

Redmi Note 13 Pro+

इसे ग्राहक Fusion White, Fusion Purple और Fusion Black कलर ऑप्शन्स में खरीदा सकेंगे। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये , 12GB रैम + 256GB स्टोरेज को 31,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। उपरोक्त कीमतों में बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। जो ग्राहकों को Pro और Pro+ मॉडल के लिए ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट और रेडमी नोट 13 5जी के लिए 1,000 रुपये की छूट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये का अन्य छूट भी मिलेगा।

Redmi Note 13 सीरीज के स्पेक्स

रेडमी नोट 13 में 6.67 इंच 1.5k डिस्प्ले दिया गया है। आपको नोट 13 प्रो+ 5G में भी यही डिस्पले मिलेगा। वहीं नोट 13 प्रो+ को भी 6.67-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो Redmi Note 13 Pro में Snapdragon 7s Gen 2 चिप और Pro+मॉडल में MediaTek Dimensity 7200- Ultra 5G चिपसेट मिल रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Redmi Note 13 में 33W का फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी , Note 13 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी और Note 13 Pro+ को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13 Pro Plus has been launched with a 6.67-inch 1.5K curved AMOLED display. The company has made it available in 3 storage variants 6GB/128GB, 8GB/256GB and 12GB/256GB.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X