भारत में Redmi Note 13 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जाने खाशियत
Redmi Note 13 सीरीज को 2023 में चीन में लॉन्च किया गया था, वहीं अब इसे 4 जनवरी को भारत में लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो गई है। इस लाइनअप में तीन मॉडल शामिल हैं, जिसमे Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro+ 5जी। लाइनअप के सभी हैंडसेट में 6.67-इंच 1.5K फुल-एचडी+ AMOLED स्क्रीन और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। फोन को देश में Amazon और Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने एक लिस्ट शेयर करते हुए बताया है जो रेडमी नोट 13 5जी मॉडल के कलर ऑप्शनो, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कीमतों को दिखाती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि वह जानकारी की सटीकता के बारे में निश्चित नहीं है।
Redmi Note 13 5G की कीमत और कलर ऑप्शन
लीक के मुताबिक, बेस Redmi Note 13 5G की कीमत इसके 6GB + 128GB ऑप्शन के लिए 20,999 रुपये होगी, जबकि 8GB + 256GB और 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत लगभग 22,999 रुपये और 24,999 रुपये हो सकती है। इसके प्रिज्म गोल्ड, आर्कटिक व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक शेड्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी ओर, Redmi Note 13 Pro 5G के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होने की बात कही जा रही है, जबकि 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। लीक से पता चलता है कि यह प्रो मॉडल आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा।
टॉप-ऑफ-द-लाइन Redmi Note 13 Pro+ 5G, तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट 33,999 रुपये, 35,999 रुपये और 37,999 रुपये में पेश किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि यह मॉडल भारत में फ्यूजन व्हाइट, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








