Home
Mobile

Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, भारत में 4 जनवरी को होगी एंट्री

Redmi Note 13 Series Price: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi की जल्द ही अपने नए Note 13 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसी के साथ ही इस सीरीज को इंटरनेशनल बाजार में भी पेश किया जाएगा। रेडमी के इस सीरीज के तहत ग्राहकों को Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G तीन नए हैंडसेट्स का तोहफा मिलने जा रहा है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत सामने आ गई है। तो आइए आपको आगे इसकी लॉन्च से लेकर इसकी कीमत और स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13 सीरीज की कीमत का खुलासा, भारत में  4 जनवरी को होगा लॉन्च

दरअसल टिप्सटर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व में ट्विटर पर Redmi Note 13 सीरीज की कीमत की जानकारी शेयर की है। जिनके अनुसार इसके बेस मॉडल Redmi Note 13 5G के 6 GB के रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये तय किया जा सकता है। वहीं इसके 8 GB रैम+ 256 GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12 GB रैम+ 256 GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये हो सकता है। इस फोन को Stealth Black , Arctic White और Prism Gold तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

इसके प्रो मॉडल Note 13 Pro 5G को दो वेरिएंट्स पेश किया जा सकता है। इसे कंपनी 28,999 रुपये शुरूआती कमत के साथ ला सकती है। यह फोन Midnight Black , Arctic White और Coral Purple तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। मिल सकता है।

वहीं इसके Redmi Note 13 Pro+ 5G की कीमत 33,999 रुपये तय किए जाने की उम्मीद है। इसे कंपनी Fusion Black , Fusion White और Fusion Purple कलर में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 13 के स्पेक्स

Redmi Note 13 में यूजर्स को 6.66 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोटेक्शन के लिए इसके डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 5 दिया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा मिलेगा। जो 108MP प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा से लैस होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 33W के फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

Redmi Note 13 Pro Plus के स्पेक्स

इसमें 6.67 इंच की ओएलएड पैनल के साथ डिस्प्ले दी जा सकती है। जो 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट से लैस किया जाएगा। Redmi Note 13 को IP68 की रेटिंग मिले हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पॉवर देने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi is going to launch a new flagship series in India on the occasion of New Year. Xiaomi's upcoming series will be Redmi Note 13 5G series. The company will also make a phone with 200MP camera available in this series. Users will get powerful features in this series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X