Home
Mobile

Redmi Note 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक, 200MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें

Redmi Note 13 Series Update: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी जल्द ही अपने नए सीरीज Redmi Note 13 को लॉन्च कर सकता है। इस अपकमिंग फोन को लेकर सामने आ रही लीक्स की मानें तो इसे अगले महीने तक यह सीरीज मार्केट में दस्तक देने को तैयार है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ को ला सकती है। तो आइए आपको आगे इस आगामी सीरीज के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, इस सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही इसके खास स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। वहीं नई अपडेट के अनुसार इस सीरीज के प्रो मॉडल को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर 2312DRA50C मॉडल नंबर के देखा गया है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाली चार्जिंग स्पीड की भी जानकारी सामने आ गई है। लीक्स की मानें तो Redmi Note 13 Pro मॉडल को कंपनी 5G कनेक्टिविटी के साथ 67W की फास्ट चार्जिंग दे सकती है। आपको बता दें, रेडमी ने नोट 12 प्रो मॉडल को भी 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ लाया था। इससे पहले इस फोन को सेम इसी मॉडल नंबर के साथ TENNA साइट पर भी देखा गया था।

Redmi Note 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें

Redmi Note 13 Pro के लीक स्पेक्स

Redmi Note 13 Pro के लीक्स के अनुसार इसमें 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी। जो 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही रेडमी नोट 13 सीरीज में ग्राहकों को 6GB रैम, 8GB रैम, 12GB रैम और 16GB रैम के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक के स्टोरेड ऑप्शन कंपनी दे सकती है।
लीक्स के अनुसार इस सीरीज के प्रो मॉडल को कंपनी 200MP तक का हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे से लैस कर सकती है। जिसकी मदद से यूजर शानदार फोटोग्राफी भी कर सकता है। यह हैंडसेट ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 200MP , सेकंडरी कैमरा 8MP और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए 16MP का इसमें फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,020mAh बैटरी शामिल कर सकती है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the new leak of Redmi Note 13 series, the company can launch its Pro model with a 200MP camera. The Pro model of this series has been spotted on China's 3C certification site.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X