Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro Plus में आपके लिए कौन है बेहतर, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल
Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro Plus: Xiaomi ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नए सीरीज Redmi Note 13 को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत ब्रांड ने तीन नए फोन रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो+ को एक साथ पेश किया है। इन तीनों फोन्स में Redmi Note 13 को सबसे किफायती दाम में उपलब्ध कराया गया है। आज हम आपको इन तीनों लेटेस्ट फोन्स में मिलने वाले अंतर को बताने जा रहे हैं, जिससे आप जान पाएंगे कि, ये एक दूसरे से कैसे अलग है। तो चलिए आगे इन स्मार्टफोन्स की डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro+ कीमत
रेडमी नोट 13 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये, रेडमी नोट 13 प्रो की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये और रेडमी नोट 13 प्रो+ शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है।
Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro+ डिस्प्ले
रेडमी नोट 13 में आपको 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले, रेडमी नोट 13 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो+ को भी सेम इसी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।
Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro+ रिफ्रेश रेट
रेडमी नोट 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं नोट 13 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो+ को 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।
Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro+ प्रोसेसर
रेडमी नोट 13 में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट शामिल किया है। नोट 13 प्रो को स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिप और रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को डाइमेंशन 7200-अल्ट्रा प्रोसेसर से पैक्ड किया गया है।
Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro+ स्टोरेज
रेडमी नोट 13 को 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज , नोट 13 प्रो को 256GB तक UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज और रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को 512GB UFS 3.1 तक की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया गया है।
Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro+ कैमरा
रेडमी नोट 13 में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नोट 13 प्रो में OIS के साथ 200MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा और नोट 13 प्रो प्लस में OIS के साथ 200MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 13 vs 13 Pro vs 13 Pro+ बैटरी
रेडमी नोट 13 में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी, नोट 13 प्रो में 67W चार्जिंग सपोर्ट और 5100mAh की बैटरी और नोट 13 प्रो प्लस 120W चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








