लॉन्च हुआ Redmi Note 13R, जानें कीमत से लेकर फीचर्स
Redmi ने अपना नया नोट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ने अपना नया नोट स्मार्टफोन Redmi Note 13R को 5 कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 13R का सक्सेसर है।
Redmi Note 13R स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 13R में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Hyper OS के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा 2MP का सेकंडरी लेंस भी दिया जा रहा है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेज फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट को पॉवर देने के लिए 5030mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi Note 13R की कीमत
Redmi Note 13R के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 16,000 रुपये रखी गई है।यह स्मार्टफोन 8GB रैम + 128GB, 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में भी मिलेगा, जिनकी कीमत भी सामने आ चुकी है।
8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 19,000 रुपये है और 8GB रैम + 256GB की कीमत लगभग 23,000 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 25,000 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








