Home
Mobile

120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 100MP कैमरे के साथ Redmi Note 13R Pro लॉन्च, जानिए कीमत

Redmi Note 13R Pro Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी ने अपना एक और नया हैंडसेट Redmi Note 13R Pro लॉन्च किया है। रेडमी नोट 13R Redmi Note 12R Pro का अपग्रेड वेरियंट है। आपको बता दें, हाल ही में चीनी बाजार में कंपनी ने रेडमी नोट 13 सीरीज को पेश किया गया था। जिसके तहत शाओमी ने अपने तीन नए हैंडसेट लाए थे। जिसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोन शामिल थें। तो आइए आपको रेडमी नोट 13आर प्रो की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13R Pro कीमत

रेडमी नोट 13आर प्रो को फिलहाल चीनी मार्केट में ही लाया गया है। जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज सिंगल वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 1,999 युआन (लगभग 23,200 रुपये) तय किया है। इस फोन को मिडनाइट डार्क, मॉर्निंग लाइट गोल्ड और टाइम ब्लू तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसकी बिक्री चीन में शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।

Redmi Note 13R Pro फीचर्स

रेडमी नोट 13आर प्रो में 6.67 इंच OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन (2400 x 1800 पिक्सल) और स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। यह फोन स्लिम और लाइटवेट है। इसके बैक पैनल पर यूजर्स को ग्लास-बेस्ड कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। अपने इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट से लैस किया है, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 12GB रैम और 256 GB स्टोरेज मिल रही है।

120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 100MP कैमरे के साथ Redmi Note 13R Pro लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ 100 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके साथ ही इस फोन में 3X इन-सेंसर ज़ूम मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसमें वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। फिलहाल शाओमी ने इसे अन्य बाजारों में लॉन्च करने को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13R Pro has a dual-rear camera setup for photography. Which is equipped with 100 megapixel primary rear camera setup with aperture F/1.7. Along with this, 3X in-sensor zoom is available in this phone. Apart from this, it also has a 2 megapixel depth sensor. It has a 16 megapixel front camera for selfie and video calling. To power this device, the company has provided a 5000mAh battery, which supports 33W wired fast charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X