Home
Mobile

Redmi Note 13R Pro के लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, यहां जानें सबकुछ

Redmi Note 13R Pro जल्द दस्तक देने को तैयार है। हालांकि इस फोन के लॉन्च से पहले ही कई खास डिटेल्स अब तक सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में एक चीनी टेलीकॉम वेबसाइट पर इस आगामी फोन के रेंडर्स, कीमत और फीचर्स की जानकारी लीक हुई है। जिसके अनुसार कंपनी अपने इस फोन को पंच-होल डिस्प्ले के साथ ला सकती है। तो आइए आपको इस फोन की सभी लीक जानकारी के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Note 13R Pro की संभावित कीमत

रेडमी नोट 13आर प्रो की कीमत की बात करें तो इसके 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 1,999 (करीब 23,000 रुपये) होगी। जिसे मिडनाइट ब्लैक, टाइम ब्लू और मॉर्निंग लाइट गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा ।

Redmi Note 13R Pro के लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, जानें डिटेल्स

Redmi Note 13R Pro के संभावित स्पेक्स

आपको बता दें, इसका मॉडल नंबर 2311FRAFDC लिस्ट किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा। जिसमें कंपनी 6.67 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। इसके साथ ही इसमें पंच-होल कटआउट भी दिया जाएगा। वहीं इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसका कोडनेम MT6833P है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC से लैस किया जा सकता है। जिसमें 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल , सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। रेडमी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल कर सकता है। इसके 3C सर्टिफिकेशन से पहले इस बात का खुलासा हो चुका है कि,इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.11, चौड़ाई 74.95, मोटाई 7.73 मिमी और वजन 174.3 ग्राम होगा। दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस ऑप्शन मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the China Telecom listing, the price of 12GB + 256GB storage variant of Redmi Note 13R Pro is 1,999 Yuan (approximately Rs 22,881). This phone will be available in colors like Midnight Black, Time Blue and Morning Light Gold.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X