Home
Mobile

Redmi Note 14 Pro भारत में जल्द रखेगा कदम, BIS पर स्पॉट हुआ यह दमदार स्मार्टफोन

Xiaomi बहुत जल्द अपनी फ्लैगशिप सीरीज Redmi Note 14 5G को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी मार्केट में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को लॉन्च कर सकती है।

बता दें कि इस सीरीज में लॉन्च होने वाले कुछ फोन्स को अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। हाल ही में Redmi Note 14 5G, 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ था।

Redmi Note 14 Pro भारत में जल्द रखेगा कदम

Redmi Note 14 Pro मॉडल हुआ स्पॉट

BIS साइट पर Redmi Note 14 5G को पहले 24090RA29C मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। इससे पहले यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस पर भी नजर आया था। लेकिन अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर लेकर आई है, जिसमें इस सीरीज का Redmi Note 14 Pro मॉडल स्पॉट हो चुका है।

यह फोन BIS पर स्पॉट हुआ है। इस पर Redmi Note 14 Pro का मॉडल नंबर 24094RAD4I के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। ऐसे में अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। BIS लिस्टिंग में जो मॉडल नंबर नजर आ रहा है, उसके अंत में I लिखा है, जो कि यह दर्शाता है कि यह एक भारतीय मॉडल है।

पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि Xiaomi इसे पहले होम और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा और इसके बाद इसका नंबर भारत में लगेगा। लेकिन BIS लिस्टिंग से स्पष्ट हो चुका है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज को भारतीय में मार्केट में उतार सकती है।

क्या हों सकते हैं Redmi Note 14 5G में स्पेसिफिकेशंस

मिली जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 14 सीरीज में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है। साथ ही स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इस सीरीज के सभी फोन्स 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं।

Redmi Note 14 5G के अपकमिंग प्रो मॉडल OLED पैनल वाली कर्व्ड डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 प्रो चिपसेट के मिल सकती है। वहीं Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ मॉडल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के बात करें तो इस मॉडल में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो कि 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 14 5G was first spotted on the BIS site with the model number 24090RA29C. Earlier this smartphone was also seen on the IMEI database. But now the company has brought a big news for its users, in which the Redmi Note 14 Pro model of this series has been spotted
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X