लीक हुई Redmi Note 14 सीरीज की डिटेल्स, जानें लॉन्चिंग डेट से लेकर स्पेसिफिकेशंस
Redmi ने पिछले साल ही अपनी Redmi Note 13 सीरीज को पेश किया था और अब ये अपनी इस सीरीज को अपग्रेड करने जा रहा है। दरअसल, कंपनी अब Redmi Note 14 सीरीज को मार्केट में पेश करने की प्लानिंग कर रही है।
हालांकि, Redmi Note 14 सीरीज को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें आने वाले स्मार्टफोन्स के मैन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए है। चलिए लीक हुई डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 14 की लीक डिटेल्स
Redmi Note 14 सीरीज की डिटेल्स को माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट Vivo पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। लीक डिटेल्स से पता चला है कि कंपनी Redmi Note 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स को आने वाले महीनों में पेश कर सकती है।
इस डिटेल्स में आगे बताया गया है कि Redmi Note 14 लाइनअप के एक फोन में हाई रिजॉल्यूशन 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। वहीं इस सीरीज के एक स्मार्टफोन को क्वालकॉम SM7635 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 हो सकते हैं।
इस लीक डिटेल्स में डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन खबरों की माने तो यह Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन हो सकता है। ऐसी उम्मीद है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 5,000mAh से भी ज्यादा की बैटरी लाइफ दी जा सकती है।
Redmi Note 14 सीरीज की रिलीज डेट
Redmi Note 14 को कंपनी सितंबर 2024 तक चाइनीज मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसके पीछ की वजह यह है कि Redmi ने अपनी Redmi Note 13 सीरीज को भी पिछले साल सितंबर 2023 में पेश किया था। अब देखना यह होगा कि Redmi अपने इसी पेटर्न के साथ आगे बढ़ते हुए सितंबर में ही अपनी Redmi Note 14 सीरीज को पेश करता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications







