Redmi Note 14 सीरीज की पहली आधिकारिक जानकारी सामने आई, यहां जानें
Redmi कथित तौर पर चीन के लिए Redmi Note 14 सीरीज पर काम कर रहा है। Redmi ने पिछले साल सितंबर में Note 13 सीरीज की घोषणा की थी और नए Note 14 मॉडल को 3C सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, Note 14 सीरीज इस महीने की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी।
वर्तमान में Redmi के महाप्रबंधक वांग टेंग थॉमस धीरे-धीरे अगली पीढ़ी के Note-सीरीज फोन के आने की सूचना दे रहे हैं। उनके हाल ही में Weibo पोस्ट में Note 14 लाइनअप में आने वाले सुधारों के बारे में जानकारी दी है।

Redmi Note 14 सीरीज की मजबूती, बैटरी परफॉर्मेंस ऑफिशियली टीज
Weibo पोस्ट में थॉमस ने कंफर्म किया है कि, नए Redmi Note मॉडल में IP68 रेटिंग जारी रहेगी। गौरतलब है कि, पिछले साल का Redmi Note 13 Pro+ IP68-रेटिंग के साथ आया था, जबकि Note 13 Pro और Note 13 को IP54 रेटिंग के साथ उपलब्ध कराया गया था। वहीं टॉप-टियर नोट 14 प्रो+ में संभवतः IP68-रेटेड चेसिस होगा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि नोट 14 प्रो में भी यही IP रेटिंग होगी या नहीं।
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार नोट 14 प्रो और नोट 14 प्रो+ में कर्व्ड एज के साथ 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले और पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलेगा।
प्रो मॉडल में हाल ही में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिप हो सकता है, जबकि प्रो+ में डाइमेंशन 7350 SoC हो सकता है। इनमें से एक मॉडल 90W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
वहीं एक लेटेस्ट वीबो पोस्ट में थॉमस ने यह भी दावा किया है कि, नए iPhone 16 सीरीज की तरह आने वाले नोट मॉडल में टिकाऊपन और बैटरी लाइफ में सुधार होगा।
आपको बता दें, नोट 13 प्रो में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी थी, जबकि 13 प्रो+ में 120W चार्जिंग के साथ थोड़ी छोटी 5,000mAh की बैटरी थी। संभावना है कि, ब्रांड नोट 14 प्रो और नोट 14 प्रो+ मॉडल में बड़ी बैटरी शामिल की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








