Redmi Note 14 सीरीज की पहली सेल आज, यहां देखें सेम-डे डिलीवरी और स्पेशल ऑफर्स की डिटेल्स
Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च की है, जिसकी आज से पहली सेल शुरू हो रही है। इस सीरीज में तीन नए मॉडल Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ शामिल हैं।
ग्राहक एक खास ऑफर के तहत सेम-डे डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। आइए इन फोन्स की कीमत से लेकर उपलब्धता और ऑफर्स पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Note 14 सीरीज के फोन्स में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले मिलते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए है। ये फोन्स पावरफुल चिपसेट, लंबी बैटरी और बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Redmi Note 14 को मीडियाटेक डायमेंसिटी 7025 अल्ट्रा, Note 14 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 अल्ट्रा और Note 14 Pro+ में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर शामिल किया है।

फीचर्स की बात करें तो रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा, 50MP सेकेंडरी कैमरा और 8MP का तीसरा कैमरा है, जो 20MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6200mAh की बैटरी शामिल की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi Note 14 सीरीज कीमत
Redmi Note 14 के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 18,999, 8GB/128GB वेरिएंट की 19,999 और 8GB/ 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। जबकि Redmi Note 14 Pro के 8GB/128GB की कीमत 24,999 और 8GB/256GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है।
Redmi Note 14 Pro+ के 8GB/128GB की कीमत 30,999 रुपये, 8GB/256GB की कीमत 32,999 रुपये और 12GB/512GB की कीमत 35,999 रुपये है।
सभी मॉडल्स की बिक्री 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Mi.com, Amazon, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। अमेजन प्राइम मेंबर्स को सेम-डे डिलीवरी का ऑप्शन मिलेगा, लेकिन उसका पिन कोड इस सर्विस के लिए एलिजिबल हो।
ऐसे चेक करें सेम-डे डिलीवरी
अमेजन के अनुसार ग्राहक को प्रोडक्ट पेज पर जाकर अपने पिन कोड पर सेम-डे डिलीवरी की उपलब्धता चेक करनी होगी। अगर यह सर्विस उपलब्ध है, तो अमेजन प्राइम मेंबर्स इसका लाभ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








