भारत में Redmi Note 14 सीरीज 9 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे नए फीचर्स और कीमत
चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने 9 दिसंबर को भारत में अपने आगामी Redmi Note 14 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी की मानें तो इस सीरीज के फोन्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स और नए कैमरा इनोवेशन के साथ पेश किया जाएगा।
इसके साथ ही ब्रांड ने एक फोटो के जरिए यह भी हिंट दिया है कि, कैमरा मॉड्यूल डिजाइन चीनी मॉडल से मिलता-जुलता होगा, जिसमें हेलो डिजाइन देखा गया था।

गौरतलब है कि, चीन में Redmi Note 14 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया गया था। जिसके तहत कंपनी ने तीन मॉडल Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro Plus शामिल किया है। उम्मीद की जा रही है कि, भारतीय वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन चीनी वर्जन के काफी हद तक समान होंगे।
Redmi Note 14 से क्या कुछ उम्मीद करें
Redmi Note 14
इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.67 इंच FHD+OLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने डाइमेंशन 7025 अल्ट्रा चिपसेट शामिल किया है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (OIS के साथ) और 2MP मैक्रो लेंस है, जबकि, 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,110mAh की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi Note 14 Pro
प्रो मॉडल में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसमें कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








