इंतजार खत्म: लॉन्च हुई Redmi Note 14 Series, जानें कीमत, उपलब्धता और फीचर्स
Redmi Note 14 Series का इंतजार खत्म हो चुका है। Xiaomi की Redmi Note 14 Series भारतीय मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन मॉडल्स Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को लॉन्च किया है।
इस सीरीज को कंपनी ने कई सारे AI फीचर्स से लैस किया है। आइए इन तीनों मॉडल्स की प्राइज डिटेल्स से लेकर सभी आवश्यक जानकारी के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Redmi Note 14 Series की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 14- इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है, जो कि इसके 6GB रैम और 128GB के लिए रखी गई है। इसके दूसरे वेरिएंट 8GB रैम और 128GB की कीमत 18,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।
Redmi Note 14 Pro- Note 14 Pro फोन के 8GB+128GB और 8GB+256GB की कीमतें क्रमश: 23,999 रुपये और 25,999 रुपये है।
Redmi Note 14 Pro+ - Note 14 Pro+ के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।
इन तीनों मॉडल्स की पहली सेल 13 दिसबंर 2024 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आप इन्हें Mi.com, Flipkart और शाओमी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
Redmi Note 14 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- इस फोन में 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
प्रोसेसर- फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इस बेस वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी- इस फोन में 5,110mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Redmi Note 14 Pro स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- इस फोन में 6.67 इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। फोन में Gorilla Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
प्रोसेसर- फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इस बेस वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी- इस फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Redmi Note 14 Pro+ स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में भी 6.67 इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इस फोन में फर्स्ट डुअल साइड कॉर्निंग गोरिल्ला का सपोर्ट मिलेगा। फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट दिया है। फोटोग्राफी के लिए इस बेस वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। पानी और धूल से प्रोटेक्शन के लिए ये फोन IP66+IP68+IP69 रेटेड है।


Click it and Unblock the Notifications








