Home
Mobile

Redmi Note 14 सीरीज की भारत में कीमत का खुलासा, इन दिन होगी एंट्री

Redmi Note 14 सीरीज भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है, जिसके तहत Redmi Note 14, Note 14 Pro और Pro Plus तीन मॉडल पेश किए जाएंगे। IP69 रेटिंग के साथ आने वाले रेडमी के ये मिड-सेगमेंट वाले स्मार्टफोन्स को यूजर्स पानी में भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

अभी इनके लॉन्च होने में टाइम है, लेकिन इससे पहले ही इनकी कीमतों का खुलासा हो चुका है। भारतीय वेरिएंट चीन में पहले लॉन्च हुए मॉडल्स से अलग हार्डवेयर फीचर्स के साथ आ सकते हैं।

Redmi Note 14 सीरीज की भारत में कीमत का खुलासा

Redmi Note 14 सीरीज की कीमतें लॉन्च पहले टिप्स्टर अभिषेक यादव ने लीक कर दी हैं, जिससे सभी मॉडल्स और उनके वेरिएंट्स का खुलासा भी हो चुका है। चलिए आगे आपको इसकी कीमतों से रूबरू करवाते हैं।

Redmi Note 14 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसके 6GB/128GB की कीमक 21,999, 8GB/128GB की 22,999 और 8GB/256GB की कीमत 24,999 हो सकती है। जबकि, Note 14 Pro को दो वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसके

8GB/128GB की कीमत 28,999 और 8GB/256GB की कीमत 30,999 रुपये होगी। वहीं
Note 14 Pro + की बात करें तो इसे भी तीन वेरिएंट ऑप्शन में पेश किए जानें की संभावना है। इसके 8GB/128GB की कीमत 34,999, 8GB/256GB की 36,999 और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये हो सकती है।

Redmi Note 14 सीरीज के फीचर्स

इस सीरीज के सभी मॉडल्स में 6.67 इंच का कवर्ड ओलेड डिस्प्ले मिलेगा। जो 1.5K रेजॉल्यूशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

प्रोसेसर की बात करें तो Note 14 और 14 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Ultra और 14 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 को शामिल किए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही यह सीरीज Android 15 आधारित HyperOS2 पर चलने वाली पहली Redmi सीरीज हो सकती है।

फोटोग्राफी के लिए लिए नोट 14 और प्रो मॉडल में 50MP मेन कैमरा और प्रो प्लस मॉडल में 200MP Sony IM882 मेन सेंसर दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इन्हें 6200mAh तक की एक बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा। इसके बेस और प्रो मॉडल 45W फास्ट चार्जिंग और Pro+मॉडल 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 14 Series Prices Leaked Ahead of India Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X