Redmi note 14 vs 14 Pro vs 14 Pro Plus: आपके लिए कौन बेहतर है, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेक्स की तुलना
Redmi note 14 vs 14 Pro vs 14 Pro Plus: Redmi ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi note 14, 14 Pro और 14 Pro Plus लॉन्च किया है। ये तीनों स्मार्टफोन्स दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं।
अगर आप भी इनमें से सही फोन चुनने में कंफ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार होगी। आज हम इस आर्टिकल में तीनों फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स, कैमरा और बैटरी तक की तुलना करने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए सबसे बेहतर फोन का चुनाव कर सकेंगे।

Redmi note 14 vs 14 Pro vs 14 Pro Plus: कीमत
Redmi Note 14 Pro+ 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं ote 14 Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
जबकि, Redmi note 14 स्मार्टफोन के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये, 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।
Redmi note 14 vs 14 Pro vs 14 Pro Plus: फीचर्स
Redmi note 14
रेडमी नोट 14 में आपको 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। प्रोसेसर की बात केरें तो इसमें आपको Dimensity 7025 Ultra दिया गया है। जो 50MP मेन कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा से लैस है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5110mAh तक की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi Note 14 pro
इस फोन में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से सिक्योर किया गया है। इसमें कंपनी ने Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर शामिल किया है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 20MP सेल्फी कैमरा से लैस है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और सुरक्षा पैच मिलते हैं।
Redmi Note 14 Pro+ 5G
प्रो प्लस वेरिएंट में आपको 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से सुरक्षित है।
इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस का वादा करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन नें 50MP+12MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिससे यूजर शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 6200mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिला है।


Click it and Unblock the Notifications








