Home
Mobile

Redmi Note 14S के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन हुए लीक, जानें क्या है खास

Redmi इस साल की शुरूआत में अपनी Redmi Note 14 सीरीज का अनावरण किया था, जिसमें 4G और 5G मॉडल शामिल हैं। हाल ही में आगामी Redmi Note 14S जो एक 4G स्मार्टफोन होगा, UAE के TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था।

अब WinFuture.de की एक नई रिपोर्ट में Redmi Note 14S के सभी स्पेसिफिकेशन, रेंडर औऱ संभावित कीमत का खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 14S के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक

Redmi Note 14S के लीक स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 14S में 6.67 इंच का AMOLED पैनल होगा, जो FHD+रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा। स्क्रीन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा, हालांकि सटीक स्क्रीन साइज का अभी तक पुष्टि नहीं नहीं की गई है।

Redmi Note 14S में MediaTek Helio G99 Ultra प्रोसेसर , 8GB RAM और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। यह डिवाइस Android 14 के साथ आएगा, जिससे इसमें hyperOS 2.0 UI नहीं होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का मैक्रो कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा होगा।

Redmi Note 14S पिछले साल के Redmi Note 13 Pro (4G) का रीब्रांडेड वर्जन है। इसकी कीमत यूरोप में 240 यूरो से कम हो सकती है, और इसे भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। लीक हुए रेंडर से पता चलता है, कि यह डिवाइस ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 14S Full Specifications and Price Leaked Before Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X