स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है रेड मी नोट 3!
श्याओमी का बजट रेडमी फैबलेट भारत में आज लॉन्च होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह बजट रेडमी नोट 3 काफी शानदार फीचर्स से लेस है, और इन्हीं फीचर्स व अपनी कम कीमत की बदौलत यह भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचा सकता है।
अमेज़न इन शानदार स्मार्टफोन पर दे रही है बम्पर ऑफर!
श्यओमी का रेडमी नोट 3 पिछले साल के अंत में चाइना में लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन के 16 जीबी वैरिएंट की कीमत 899 युआन यानी लगभग 9,500 रुपए है, वहीं 32 जीबी वैरिएंट कीकीमत 1099 युआन यानी 11,500 रुपए के करीब है।
श्याओमी के रेडमी नोट 3 में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 650 दिया है। व इसमें 16 एमपी का रियर कैमरा है।
6जीबी रैम वाले वीवो एक्सप्ले 5 के टॉप 10 शानदार फीचर्स!
आइए जानते हैं इस फोन की कुछ ख़ास बातें-
#1
पिछले कुछ समय से देखा गया है कि अन्य चाईनीज कंपनियों की तुलना में श्याओमी की भारत में सेल कुछ धीमी है। रेडमी नोट 3 से उम्मीद की जा रही है कि यह इस बात को गलत साबित करने की पूरी क्षमता रखता है। स्मार्टफोन के फीचर्स तो शानदार हैं ही लेकिन इसकी कीमत एक फैक्टर है जिसपर इसकी सफलता निर्भर हो सकती है।
#2
रेडमी नोट 3 में वो सभी खासियत है जो मिड-रेंज यूजर्स को लुभा सकती हैं। हालांकि रेडमी नोट 3 को अन्य चाईनीज कंपनी लेईको से टक्कर मिलेगी। लेकिन हो सकता है कि श्याओमी का रेडमी नोट 3 मार्केट में वाह वाही पाने वाले ले1एस को मात देदे। खैर यह तो समय ही बताएगा कि कौन किसे मात देता है।
#3
रेडमी नोट 3 में स्नेपड्रैगन 650 एसओसी दिया गया है, जबकि ले1एस में हेलिओ एक्स10 चिप है। इसमें कोई दोराहे नहीं है कि कंज्यूमर्स की पहली चॉइस स्नेपड्रैगन एसओसी है, हालांकि मीडियाटेक चिप्स भी इस रेस में तेजी दिखा रहा है।
#4
इन दिनों हर यूजर को अपने फोन में अच्छा कैमरा चाहिए। रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि ले 1एस से ज्यादा है।
#5
जी हां! दोनों ही फोन रेडमी नोट 3 व ले1एस में काफी आकर्षक फीचर्स हैं, ले1एस ने भारतीय बाजार में काफी अच्छी पकड़ बनाई है। अब रेडमी नोट 3 की किस्मत उसकी कीमत के हाथ में है।
अन्य टेक न्यूज़
ये 8 सिम्पल हैक्स आपके लैपटॉप को हमेशा के लिए बनाएं रखेंगे नया!
6जीबी रैम वाले वीवो एक्सप्ले 5 के टॉप 10 शानदार फीचर्स!
अमेज़न इन शानदार स्मार्टफोन पर दे रही है बम्पर ऑफर!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसे ही अन्य टेक न्यूज़ के लिए पढ़ते रहे हिंदी गिज़बॉट व अपडेट्स के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications