Redmi Note 7 vs Redmi Note 6 Pro vs Redmi Note 5: इन तीनों में सबसे बेहतर कौन...?
भारत में इस वक्त स्मार्टफोन का एक बहुत बड़ा मार्केट है। देश और विदेशों की कई स्मार्टफोन कंपनी भारत में अपने स्मार्टफोन बेचने के लिए बेताब रहते हैं। इस वजह से एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, शाओमी, ऑनर जैसी कई कंपनियां भारत में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करते रहती है। इन सभी कंपनियों में फिलहाल सबसे आगे शाओमी कंपनी है। शाओमी कंपनी ने सैमसंग कंपनी के पुराने और जमे-जमाए मार्केट को पीछे छोड़ते हुए भारत में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

शाओमी कंपनी इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी है। शाओमी कंपनी ने भारतीय यूजर्स का भरोसा बड़ी अच्छी तरीका से जीता है। शाओमी के इस सफर में उनका सबसे ज्यादा साथ रेडमी नोट सीरीज के स्मार्टफोन ने दिया है। शाओमी ने कुछ महीने पहले ही Redmi Note 6 को लॉन्च किया था और अब कंपनी Redmi Note 7 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले भी कंपनी ने Redmi Note 5 लॉन्च किया था जिसने कई रिकॉर्ड्स कायम किए थे।
हम अपने इस आर्टिकल में आज शाओमी के इन तीनों खास स्मार्टफोन के बारे में बात करेंगे। इन तीनों स्मार्टफोन्स की सभी स्पेसिफिकेशंस हम यहां बताएंगे, ताकि आप समझ सकतें कि पिछले साल लॉन्च होने वाले रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 6 से आने वाला रेडमी नोट 7 कितना अलग और बेहतर होगा। आइए शुरू करते हैं।
Xiaomi Redmi Note 5
सबसे पहले हम शाओमी रेडमी नोट 5 की बात करते हैं। इस फोन को 14 फरवरी 2018 को लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन के 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इस फोन के 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए होगी। फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध है।
शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की FHD प्लस डिस्प्ले दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसका पिक्सल रिजॉल्यूश 1080x2160 है। ये स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिज़ाइन और बेज़ल लेस डिस्प्ले के साथ आता है। इसके चारों ओर दिए गए बेज़ल्स काफी थिन/कम हैं। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आएगा, जो फोन के बैक पैनल पर होगा।
शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट कैमरा से 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
रेडमी नोट 5 एंड्रॉइड 8.0 बेस्ड मीयूआई 9 ओएस पर रन करेगा। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें फोन में 3जीबी रैम के साथ में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसके 4GB की रैम वेरिएंट के साथ में 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन में स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आने वाले रेडमी नोट 5 फोन में वापर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro
इस फोन को कंपनी ने 23 नवंबर, 2018 को लॉन्च किया था। इस फोन के लॉन्च होने के बाद महज एक दिन में इसके 4 फ्लैश सेल सोल्ड आउट हो गए थे। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। कंपनी ने 4 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 6 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए में लॉन्च किया था।
डिस्प्ले और प्रोसेसर इस फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जो आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल से लैस है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 86% है। इसकी स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी लगाया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।
वहीं इस फोन को 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस किया गया है, ताकि फोन एक दमदार प्रोसेसर के साथ चलें। इसमें ग्राफिक्स के लिए भी एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड शामिल किया गया है।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात सभी कर रहे हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन के पिछले कैमरे में कुछ अन्य खासियतें भी हैं। जैसे इसके रियर कैमरा में डुअल पिक्सल ऑटोफोकस की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा इसके पिछले कैमरे में एआई पोर्ट्रेट 2.0 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स भी शामिल है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है। इस फोन के फ्रंट पैनल में दो कैमरे लगाए गए हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इससे साफ है इस फोन को सेल्फी लेने वाले युवा यूजर्स काफी पसंद करेंगे।
इन सबके अलावा इस फोन में लंबी बैकअप के लिए एक पॉवरफुल बैटरी भी दी गई है। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है, ताकि इस फोन को यूजर्स लंबे समय तक यूज़ कर सके। इसकी बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन बढ़िया फीचर्स शामिल हैं। इसमें 4G VoLTE, GPS, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी शामिल है। इस फोन को यूजर्स ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे। लिहाजा स्टोरेज के साथ-साथ 4 कलर वेरिएंट का विकल्प भी यूजर्स को इस फोन में मिलेगा।
Redmi Note 7
इस तुलना के अंत में हम रेडमी के नए औैर पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन Redmi Note 7 की बात करेंगे। इस फोन को कंपनी 28 फरवरी को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन की चर्चा काफी जोरो-शोरों से हो रही है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा होने की बात कही जा रही है।
इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं। इसमें सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। जो कहा जा रहा है कि 48 मेगापिक्सल का होगा। Redmi Note 7 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन फ्लिपकार्ट और Mi.com के जरिए खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Redmi Note 7 के बेस वेरियंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 11,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, कंपनी फोन के आखिरी वेरियंट यानी 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 15,999 रुपये के आसपास पेश कर सकती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 7 में FHD + रेजोल्यूशन के साथ 6.3 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी जाएगी। जो 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC पर 3/4/6 GB LPDDR4x रैम और 32/64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ अतिरिक्त स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
बता दें, Xiaomi Redmi Note 6 Pro की तरह ही, Redmi Note 7 में भी डुअल सिम कार्ड स्लॉट (हाइब्रिड सॉल्यूशन) होगा, जहां यूजर्स दो नैनो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैमरा की बात करें तो यह स्मार्टफोन 48 MP Samsung ISOCELL GM-1 सेंसर और सेकेंडरी 5 MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वहीं, फ्रंट पर डिवाइस में दोनों स्लॉटों पर 4 जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए 20 एमपी का सेल्फी कैमरा होगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 एमपी का फ्रंट-सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेब्लिटी को सपोर्ट करता है। पिछले तीन सालों में लॉन्च किए गए हर दूसरे Redmi Note स्मार्टफोन की तरह, Redmi Note 7 में भी 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ USB टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगा।कंपनी ने स्मार्टफोन में 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक को भी पेश किया है। डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड कस्टम MIUI 10 ओएस पेश करता है। वहीं, फोन को भविष्य में MIUI 11 और MIUI 12 में अपडेट दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications