Redmi Note 7 vs Redmi Note 7 Pro: पिछले हफ्ते लॉन्च हुए इन दोनों स्मार्टफोन का अंतर
आखिरकार Redmi Note 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था जिसके बाद फोन के भारत में लॉन्च को लेकर टीज सामने आ रहे थे। बता दें, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ Redmi Note 6 Pro का अपग्रेड Redmi Note 7 Pro भी लॉन्च किया है।

इतना ही नहीं, कंपनी ने अपने दोनों ही स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा पेश किया है। हालांकि कैमरा सेंसर अलग है। आइए हम यहां इन दोनों नए स्मार्टफोन के बारे में आपको बताते हैं। आप इन स्मार्टफोन के बारे में पढ़िए और जानिए कि दोनों में कितना अंतर है।
Redmi Note 7
कंपनी ने अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। इस कीमत के साथ यूजर्स 3GB रैम/32GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन के 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। बता दें, स्मार्टफोन को Sapphire Blue, Ruby Red और Onyx Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं, नया Redmi स्मार्टफोन बिलकुल नए "Aura Design" के साथ आता है। जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच को पेश किया गया है। बता दें, स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 6 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन
कंपनी के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 को ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ दी गई है। वहीं, स्मार्टफोन फ्रंट और बैक दोनों जगह Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और इसमें Adreno 512 GPU दिया गया है।
कैमरा
स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। बैक में 48 मेगापिक्सल Samsung GM1 image sensor मौजूद है। वहीं, 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो काफी सारे AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल और AI पोट्रेट 2.0 मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Redmi Note 7 Pro

इस फोन के फीचर्स की बात करें को इसका डिजाइन बेहद खास है। इस फोन दो देखने से ही आपको इसकी डिजाइन की खूबसूरती का अंदाजा हो जाएगा। इस फोन को AURA डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी वजह से आपको इस फोन का यूज़ करने में काफी अच्छा महसूस होगा। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले भी दिया गया है। यह फोन डोट नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 1.95mm की अल्ट्रा स्लिम बेजल भी है। इस फोन का डिस्प्ले सूर्य की रोशनी में भी काफी शानदार काम करता है। यह कलर टेम्प्रेचर को एडजस्ट करके आपके सामने कंटेंट पेश करता है। जिसकी वजह से आपके आंखों पर भी जोर नहीं पड़ता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन है। जो फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ मौजूद है। इस फोन को नेपट्यून ब्लू, नेबूला रेड और स्पेस ब्लैक समेत तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के पीछे और आगे दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है, जो कि रेडमी नोट सीरीज में पहली बार दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है। वहीं इस फोन के नीचले हिस्से में एक खास बटन दिया गया है। इस खास सुविधा का नाम IR Blaster है। इसके जरिए आप अपने घर के अन्य सामान जैसे टीवी रीमोट, गेम, सेटअप बॉक्स जैसी चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
अब इस फोन की पर्फोमेंस पर गौर करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC शामिल किया गया है। लिहाजा इस फोन में यूजर्स को सभी चीजों का तेजी से होने वाला अनुभव मिलेगा। इसमें बढ़िया गेमिंग अनुभव के लिए Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि इस फोन को कंपनी ने दो रैम वेरिएंट में पेश किया है। पहला 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है।
कैमरा
अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ शामिल किया गया है। वहीं इस कैमरा सेंसर के साथ इस सेटअप में 5 MP का एक डेप्थ सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन के रियर कैमरा में कई सारे फीचर्स शामिल हैं। जैसे इसमें AI पोट्रेट 2.0 मोड , AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
कीमत
इस फोन को कंपनी 4,000mAh बैटरी के साथ पेश कर रही है। यह बैटरी क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिहाजा इस फोन का बैटरी बैकअप भी काफी शानदार होगा। अब इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है वहीं 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इन दोनों वेरिएंट को कंपनी 13 मार्च से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








