Home
Mobile

Redmi Note 9 Pro को खरीदने वाले जल्दी इस आर्टिकल को पढ़ें

Redmi Note 9 Pro को आज एक बार फिर से फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन की फ्लैश सेल शुरू हो चुकी है। आज 12 बजे से इस फ्लैश सेल का टाइम है। इस सेल में रेडमी के इस नए फोन बेचा जाएगा, जिसको खरीदने के लिए यूज़र्स बार-बार सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं। आइए आपको इस फोन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

इस फोन पर ऑफर्स

इस फोन पर ऑफर्स

इस फोन को अमेज़न और Mi.com पर बेचा जाएगा। इस फोन को खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई, एयरटेल यूज़र्स को डबल डेटा के साथ कई ऑफर्स मिलेंगे। इस फोन के सेल लिंक पर जाकर आप इसके सभी लेटेस्ट ऑफर को देख सकते हैं और फिर खरीद भी सकते हैं।

वेरिएंट्स और कीमत

वेरिएंट्स और कीमत

इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है, जो 12,999 रुपए के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला दिया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है।

डिस्प्ले और डिजाइन

डिस्प्ले और डिजाइन

रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी और बैटरी

इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।

इस फोन में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बेहद पॉवरफुल और लंबे बैकअप वाली बैटरी भी दी है जो 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।

बैक और फ्रंट कैमरा सेटअप

बैक और फ्रंट कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ हैl

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 9 Pro Flash Sale Today Again, Price, Offers, Camera, Battery and Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X