Home
Mobile

Redmi Note 7 मार्च में होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi India ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि कंपनी Redmi Note 7 को भारत में लॉन्च करेगी। बता दें, यह स्मार्टफोन कंपनी के सबसे किफायती स्मार्टफोन में से एक होगा। इस फोन को 48 एमपी के प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। कई अफवाहें थीं कि भारत में Redmi Note 7 स्मार्टफोन 12 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 7 मार्च में होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

हालांकि यह पुष्टि हो गई है कि Redmi Note 7 भारत में 12 फरवरी को लॉन्च नहीं होगा। रिपोर्ट से पता चलता है कि Redmi Note 7 को मार्च में पहले या दूसरे हफ्ते में नए प्रोडक्ट लाइनअप के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 7 की कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 7 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन फ्लिपकार्ट और Mi.com के जरिए खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Redmi Note 7 के बेस वेरियंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 11,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, कंपनी फोन के आखिरी वेरियंट यानी 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 15,999 रुपये के आसपास पेश कर सकती है।

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 7 में FHD + रेजोल्यूशन के साथ 6.3 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी जाएगी। जो 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC पर 3/4/6 GB LPDDR4x रैम और 32/64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ अतिरिक्त स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें, Xiaomi Redmi Note 6 Pro की तरह ही, Redmi Note 7 में भी डुअल सिम कार्ड स्लॉट (हाइब्रिड सॉल्यूशन) होगा, जहां यूजर्स दो नैनो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैमरा फीचर

कैमरा की बात करें तो यह स्मार्टफोन 48 MP Samsung ISOCELL GM-1 सेंसर और सेकेंडरी 5 MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वहीं, फ्रंट पर डिवाइस में दोनों स्लॉटों पर 4 जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए 20 एमपी का सेल्फी कैमरा होगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 एमपी का फ्रंट-सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेब्लिटी को सपोर्ट करता है।

पिछले तीन सालों में लॉन्च किए गए हर दूसरे Redmi Note स्मार्टफोन की तरह, Redmi Note 7 में भी 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ USB टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगा।कंपनी ने स्मार्टफोन में 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक को भी पेश किया है। डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड कस्टम MIUI 10 ओएस पेश करता है। वहीं, फोन को भविष्य में MIUI 11 और MIUI 12 में अपडेट दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi India has officially confirmed that the company will launch Redmi Note 7 in India. Explain, this smartphone will be one of the company's most affordable smartphones. This phone will be launched with the primary camera of 48 MPs. There were many rumors that the Redmi Note 7 smartphone in India will be launched on February 12.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X