Redmi Pad Pro 5G लॉन्च, डुअल सिम सपोर्ट के साथ मिलेगी बेहतरीन साउंड क्वालिटी
Redmi ने Redmi Pad Pro 5G वर्जन लॉन्च कर दिया है। Redmi Pad Pro 5G में 12.1 इंच साइज की LCD डिस्प्ले जोड़ी गई है। इसके साथ ही इस टैबलेट में कंपनी ने 8 जीबी रैम और 1.5 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। यहां हम आपको इस टैबलेट से जुड़ी जानकारी को विस्तार से बताने जा रहे हैं।
Redmi Pad Pro 5G की खासियत
बता दें कि Redmi Pad Pro 5G एक डुअल सिम सपोर्ट वाला टैबलेट है। इसमें 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज की दी गई है।

इसके अलावा इस टैबलेट में 180 हर्ट्ज का टच सैम्पलिंग रेट भी शामिल है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। Redmi Pad Pro 5G की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सेफ्टी दी गई है। साथ ही कंपनी ने इस टैबलेट में Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है।
स्टोरेज: टैबलेट को स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट की पावर से कनेक्ट किया गया है। स्टोरेज के लिए इस टैबलेट में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज कैपिसिटी मिलती है, जिसे MicroSD कार्ड की मदद से 1.5 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी लाइफ: यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर रन करता है। Redmi Pad Pro 5G में 10,000mAh बैटरी के साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।
कैमरा क्वालिटी: Redmi Pad Pro 5G में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी: साउंड के लिए इस टैबलेट में 4 स्पीकर दिए गए है, जिनमें Dolby Atoms का सपोर्ट है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6(802.11ac), Blutooth 5.2 और USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 280x181.85x7.52mm और वजन 571 ग्राम है।
Redmi Pad Pro 5G कीमत: Redmi Pad Pro 5G के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 23,000 रुपये है, जबकि 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 28,000 रुपये है। यह टैबलेट डार्क ग्रे कलर में आता है। फिलहाल इस टैबलेट का 5 जी वेरिएंट चीन में लॉन्च किया गया है, लेकिन जल्द ही इसके अन्य मार्केट में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








