भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, कीमत से लेकर जाने सारी जानकारी
Redmi ने भारतीय मार्केट में Redmi Pad SE टैबलेट को आज यानी 23 अप्रैल 2024 को लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 680 चिप से लैस है। साथ ही इसमें 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Redmi Pad SE की बॉडी एल्यूमीनियम एलॉय से बनी है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 11 इंच की LCD स्क्रीन है। यह टैबलेट MIUI Pad 14 पर चलता है, जो कि एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है। चलिए इस टैबलेट के फीचर्स और इससे जुड़ी समस्त जानकारी के बार में जानते हैं।
Redmi Pad SE में मौजूद फीचर्स : Redmi Pad SE में 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन दी गई है, जिसकी रेजोल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 207 ppi पिक्सल डेंसिटी है। टैबलेट 6nm ऑक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 128 GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Redmi Pad SE की बैटरी लाइफ : Redmi Pad SE में 8,000mAh की बैटरी है, जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi Pad SE की कैमरा क्वालिटी : इस टैबलेट के कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसके रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Redmi का कहना है कि फ्रंट फेसिंग कैमरे का यूज टैबलेट को अनलॉक करने के लिए भी किया जाता है।

Redmi Pad SE की कीमत : Redmi Pad SE के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह टैबलेट भारत में 3 कलर ऑप्शन Graphite Grey, Lavender Purple और Mint Green में मिल सकेगा।

इस टैबलेट के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में टैबलेट बैंड वाई-फाई 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा इसमें वर्चुअल एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और एक हॉल सेंसर दिया गया है। भारत में इस टैबलेट की बिक्री Amazon, Flipcart और Xiaomi के रिटेल स्टोर पर 24 अप्रैल से शुरू होगी। कस्टमर्स को इस टैबलेट पर ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी प्राप्त होगा।


Click it and Unblock the Notifications








