Redmi का नया स्मार्टफोन हुआ स्पॉट, इन धांसू फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च
Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 को हाल ही में NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 21061119AG के साथ स्पॉट किया गया था। स्मार्टफोन निर्माता ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन की घोषणा नहीं की है, लेकिन लिस्टिंग से पता चलता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में Redmi 9 Power लॉन्च किया था और तब से उसने Redmi सब-ब्रांड के तहत केवल Note सीरीज के स्मार्टफोन पेश किए हैं। Redmi 10 के एक किफायती स्मार्टफोन के रूप में आने की उम्मीद है।

फोन को एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, इसलिए यह भारत सहित अन्य मार्केट में आने से पहले सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि इस लिस्टिंग से Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन या फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं आयी है। हालाँकि, उनमें से कुछ की पुष्टि पहले ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर रेंडरर्स द्वारा की गई थी। NBTC सर्टिफिकेशन से केवल फोन के मॉडल नंबर की पुष्टि हुई है। और इससे पता चलता है कि Redmi 10 जल्द ही थाईलैंड में लॉन्च होगा।
क्या होंगे Redmi 10 में स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Redmi 10 में 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन नए MediaTek Helio G88 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। वहीं यह फोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।
कैमरे की बात करें, तो Redmi 10 एक क्वाड रियर कैमरा सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है जिसमें 50-मेगापिक्सेल कैमरा, 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और दो 2-मेगापिक्सेल सेंसर शामिल हो सकते हैं।
फ्रंट कैमरे में फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आएगा। शाओमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 जो Android 11 पर काम करेगा।
बैटरी की तरफ अगर नजर डालें, तो यह 5,000mAh की बैटरी के साथ पैक किया जाएगा और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Redmi 10 की अनुमानित कीमत
अभी तक Redmi 10 की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications