Home
Mobile

Redmi Turbo 3 नए कलर ऑप्शन में लॉन्‍च, जानिए ऑफर, कीमत व उपलब्धता

Redmi Turbo 3 Mirror Porcelain White- स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी ने अपने Redmi Turbo 3 स्मार्टफोन को नए कलर वेरिएंट में चीन में उपलब्ध करा दिया है। अब इस फोन को ग्राहक नए कलर ऑप्शन मिरर पोर्सलिन वाइट (Mirror Porcelain White) में भी खरीद सकेंगे।

इससे पहले कंपनी ने इसे ब्लैक, ग्रीन, टायटेनियम और Harry Potter कलर में पेश किया था। तो आइए आगे नए कलर वेरियंट की कीमत से लेकर उपलब्धता तक की डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Turbo 3 नए कलर ऑप्शन में लॉन्‍च, जानिए ऑफर, कीमत व उपलब्धता

Redmi Turbo 3 की कीमत- Redmi Turbo 3 वेरिएंट की रियल लाइफ इमेजेस ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें यह फोन वाइट फ्रेम में दिखाई दे रहा है। अब इसके कीमत की बात करें तो इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (करीब 23,000 रुपये), 16GB/512GB वेरियंट की कीमत CNY 2,499 (करीब 28,000 रुपये) और टॉप वेरियंट 16GB/1TB की कीमत CNY 2,799 (करीब 32,000 रुपये) है।

Redmi Turbo 3 स्पेक्स- रेडमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Redmi Turbo 3 नए कलर ऑप्शन में लॉन्‍च, जानिए ऑफर, कीमत व उपलब्धता

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में 4nm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट शामिल है। जो 16GB तक LPPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज पेयर के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है, जिसके ऊपर हाइपरओएस की एक परत होती है।

Redmi Turbo 3 में फोटोग्राफी के लिए इसके अलावा Redmi Turbo 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल के Sony LYT-600 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा से लैस है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Redmi Turbo 3 नए कलर ऑप्शन में लॉन्‍च, जानिए ऑफर, कीमत व उपलब्धता

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके आलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए आपको 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.2 समेत अन्य ऑप्शन मिल रहे हैं। जो इसे नए वायरलेस टेक्नोलॉजी के लिए फ्यूचर के लिए तैयार डिवाइस बनाता है। डाइमेशन की बात करें तो इस फोन का माप 160x74.4x7.8 mm और वजन 179 ग्राम तक है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Turbo 3 Mirror Porcelain White Variant Launched In China know price offer specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X