Redmi Turbo 3 स्मार्टफोन AI फीचर, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Redmi Turbo 3 Price: स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने चीन में Redmi Turbo 3 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, Xiaomi Civi 4 Pro के बाद, Redmi Turbo 3 स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट के साथ लाए जाने वाला कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है। यह Redmi Note 12 Turbo का अपग्रेड वर्जन है।
कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Turbo 3 को 16GB रैम, Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर सहित कई अन्य दमदार फीचर्स से लैस किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को इस फोन में Air Gesture फीचर भी मिलेगा, जो बिना टच किए फोन में कई काम करने में सक्षम होगा।

Redmi Turbo 3 के स्पेक्स- रेडमी टर्बो 3 में आपको 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके चारों ओर अल्ट्रा-थिन बेजल्स दिए गए हैं। साथ ही साथ इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी फैसलिटी भी कंपनी ने अपने ग्राहकों को प्रोवाइड करवाया है।
इसका डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन, 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं अगर इसके डिजाइन की बात करें तो शाओमी ने रेडमी के इस टर्बो 3 स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले मॉडल के जैसे ही रखा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ 16GB रैम और 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। सबसे खास बात इस फोन की यह है कि, इसमें एयर जेस्चर, AI समराइजेशन फीचर्स भी मिल रहे हैं। जो यूजर को एक अलग एक्सपीरियंस कराएंगे। यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर रन करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP का Sony LYT-600 OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP के एक अन्य कैमरे से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको AI बेस्ड ऑब्जेक्ट इरेजर फीचर मिल रहा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।
Redmi Turbo 3 कीमत- रेडमी टर्बो 3 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके 12GB रैम + 256GB की कीमत CNY 1999 यानी लगभग 23,400 रुपये, 12GB रैम + 512GB की कीमत CNY 2299 लगभग 27,000 रुपये और 16GB रैम + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 2499 लगभग 29,000 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








