Home
Mobile

7,550mAh की दमदार बैटरी वाला Redmi का फोन हुआ लॉन्च; फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानें डिटेल

Redmi Turbo 4 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह Redmi Turbo 4 का थोड़ा महंगा वर्जन है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट, 7,550mAh की दमदार बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहला हैंडसेट है।

जानकारी मिली है कि इसे भारत के साथ-साथ अन्य मार्केट में POCO F7 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम इस डिवाइस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में जानेंगे।

Redmi Turbo 4 Pro चीन में हुआ लॉन्च

Redmi Turbo 4 Pro की कीमत

Redmi Turbo 4 Pro की चीन में कीमत CNY 2,199 यानी तकरीब 25,756 रुपये से शुरू होती है।
इस हैंडसेट को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
यह फ़ोन Redmi की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
बता दें कि Redmi Turbo 4 Pro हैरी पॉटर एडिशन में भी पेश किया जाएगा।

इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 25,756 रुपये, 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी लगभग 27,000 रुपये, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 यानी लगभग 29,300 रुपये, 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 यानी लगभग 31,600 रुपये और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 यानी लगभग 35,200 रुपये रखी गई है।

इसके अलावा 16GB + 512GB हैरी पॉटर एडिशन वाले डिवाइस की कीमत CNY 2,799 यानी लगभग 32,800 रुपये तय की गई है।

Redmi Turbo 4 Pro के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 2772 X 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन
  • 480Hz तक टच सैंपलिंग रेट
  • 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • डॉल्बी विजन
  • कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i
  • 3,840Hz PWM डिमिंग

प्रोसेसर

  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट
  • एड्रेनो GPU
  • Android 15-बेस्ड HyperOS 2 कस्टम स्किन

स्टोरेज

  • 16GB तक LPDDR5x RAM
  • 1TB UFS 4.1 स्टोरेज।

कैमरा

  • OIS के साथ 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस
  • 20MP फ्रंट कैमरा

बैटरी

  • 7,550mAh की बड़ी बैटरी
  • 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 22.5W वायर्ड रिवर्स फास्ट चार्जिंग

अन्य फीचर्स

  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस IP66/68/69 रेटिंग
  • IR ब्लास्टर
  • 6,000mm2 3D डुअल-लूप
  • आइस-सील्ड हीट डिसिपेशन

Redmi Turbo 4 Pro में नया क्या है?

इन नए फोन में रेगुलर Redmi Turbo 4 के 6.67 इंच पैनल की तुलना में थोड़ा बड़ा 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

इसके साथ ही इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 की जगह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 का इस्तेमाल किया गया है।

इसके साथ ही कंपनी ने बैटरी को भी अपग्रेड किया है, जिसमें 6,550mAh के बजाय 7,550mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Turbo 4 Pro launched in China price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X